Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेटे की चाहत में SDO बना अपराधी, कानपुर में सीएचसी से बच्चा चोरी कराने की साजिश में अफसर गिरफ्तार

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 01:01 PM (IST)

    मौदहा में विद्युत विभाग के एसडीओ रामकुमार वर्मा को बच्चा चोरी की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। ...और पढ़ें

    कानपुर में सीएचसी से बच्चा चोरी कराने की साजिश में अफसर गिरफ्तार।

    कानपुर में सीएचसी से बच्चा चोरी कराने की साजिश में अफसर गिरफ्तार।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। हमीरपुर के मौदहा में विद्युत विभाग में तैनात एसडीओ को बच्चा चोरी की कोशिश के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

    आरोपित सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव का रहने वाला है। उसने बीती 10 मई को एक महिला के माध्यम से घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी की कोशिश की थी। महिला को तुरंत मौके पर ही पकड़ लिया गया था।

    घाटमपुर सीएचसी में बीती 10 मई को बम्हौरी गांव निवासी अवनीश की पत्नी मंजू को प्रसव पीड़ा के चलते घाटमपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया था। यहां पर उसका बेटा पैदा हुआ था। उसी सीएचसी में एक महिला उनके आसपास भटक रही थी और बच्चे का हाल पूछ रही थी।

    रात करीब साढ़े नौ बजे उसने बाहर अवनीश के स्वजन के साथ हादसा होने की बात कही। जब सब लोग बाहर भगे तो वह बच्चा लेकर झोला में डालकर भागने लगी। मंजू के शोर मचाने पर महिला को पकड़ लिया गया था। उसकी पहचान बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के अनुवान गांव निवासी विनोद की पत्नी 42 वर्षीय गीता के रूप में हुई थी।

    वह पुखरायां के देवीपुर में संविदा पर एएनएम के पद पर तैनात थी। महिला लगातार खुद के पूर्ण रूप से ठीक न होने का ड्रामा कर रही थी। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था। जांच में पता चला कि उसके संपर्क में सजेती थाना क्षेत्र के सूखापुर गांव निवासी रामकुमार वर्मा था।

    खबरें और भी

    रामकुमार मौदहा में विद्युत विभाग में एसडीओ के पद पर तैनात है। पता चला कि घटना वाले दिन वह घाटमपुर सीएचसी के आसपास ही था। महिला के मोबाइल नंबर की सीडीआर से जानकारी हुई कि रामकुमार लगातार उससे बात कर रहा था। बीते रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में पता चला कि उसने ही महिला को बच्चा चोरी करने के लिए बेजा था। रामकुमार ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं, एक बेटे की चाहत में उसने गीता से संपर्क किया और बच्चा के बदले में पांच लाख रुपये का लालच दिया। रामकुमार के मुताबिक मौदहा के पहले उसकी तैनाती पुखरायां में थी।

    इसी दौरान उसका गीता से संपर्क हुआ था। गीता ने उससे घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी करके देने का वायदा किया था। लेकिन, बच्चा चोरी की कोशिश में वह पकड़ी गई। इस पर वह मौके से भाग निकला था। इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

    पहले भी कर चुका है बच्चा चोरी

    आरोपित एसडीएओ पहले भी बच्चा चोरी की कोशिश कर चुका है। उसकी गिरफ्तारी के समय इस बात की चर्चा रही। बताया गया कि पहले चोरी के प्रयास में बच्चा की मौत हो गई थी। हालांकि, इस दावे की पुष्टि नहीं हो सकी है।

    यह भी पढ़ें- हमीरपुर: बेटे की चाहत में बिजली विभाग के SDO ने CHC से चोरी कराया बच्चा, मानव तस्करी में गिरफ्तार