Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हमीरपुर: बेटे की चाहत में बिजली विभाग के SDO ने CHC से चोरी कराया बच्चा, मानव तस्करी में गिरफ्तार

    Updated: Mon, 10 Aug 2026 04:37 PM (IST)

    हमीरपुर के मौदहा बिजली सब स्टेशन के एसडीओ आरके वर्मा को बेटे की चाहत में बच्चा चोरी करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने एक एएनएम को पांच ...और पढ़ें

    घाटमपुर पुलिस की गिरफ्त में एसडीओ आरके वर्मा। जागरण

    घाटमपुर पुलिस की गिरफ्त में एसडीओ आरके वर्मा। जागरण

    HighLights

    1. बिजली एसडीओ आरके वर्मा बेटे की चाहत में गिरफ्तार

    2. एएनएम को 5 लाख का लालच देकर बच्चा चोरी करवाया

    3. घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी, मानव तस्करी का केस

    जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बेटे की चाहत में कस्बा मौदहा के बिजली सब स्टेशन में तैनात एसडीओ ने एक एएनएम को पांच लाख रुपये का लालच देकर उससे घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी करवाया। बच्चा चोरी के दौरान कर्मचारियों ने एएनएम को पकड़ लिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई।

    बिजली विभाग के एसडीओ आरके वर्मा का नाम शामिल होने पर घाटमपुर पुलिस ने उनके खिलाफ मानव तस्करी व अपहरण की साजिश का मुकदमा दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी। घाटमपुर पुलिस ने आरोपित एसडीओ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

    कस्बा मौदहा के बिजली सब स्टेशन में करीब छह माह से तैनात आरके वर्मा के सिर्फ दो ही बेटियां हैं। बेटा न होने की चाहत में उन्होंने जनपद बांदा के बबेरु थाना के अनुवान गांव निवासी पुखरांया के देवीपुर में तैनात एएनएम गीता पत्नी विनोद को पांच लाख रुपये का लालच देकर एक बच्चा चोरी कर उन्हें देने की बात कही थी। जिसको लेकर गीता लगातार बच्चा चोरी करने के प्रयास में थी।

    बीते 11 मई की रात गीता घाटमपुर सीएचसी पहुंची, जहां पर उसने एक बच्चा चोरी किया और उसे लेकर जाने लगी। तभी वहां तैनात स्टाफ ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने गीता के खिलाफ मानव तस्करी और अपहरण का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया था।

    खबरें और भी

    पुलिस की विवेचना और गीता से की गई पूछताछ में मौदहा में बिजली विभाग में तैनात एसडीओ आरके वर्मा के द्वारा बच्चा चोरी करने की बात बताई गई। जिस पर पुलिस ने इनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर इनकी तलाश शुरू कर दी। रविवार की रात घाटमपुर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

    आरोपित एसडीओ आरके वर्मा मूल रूप से कानपुर नगर के सजेती थाना अंतर्गत सूखापुर गांव के निवासी हैं। हमीरपुर के मौदहा में हुई तैनाती से पहले यह कानपुर देहात पुखरांया में तैनात रहे हैं। जहां उनकी एएनएम गीता से मुलाकात हुई थी और तभी से इस काम को अंजाम देने की तैयारी चल रही थी। एसडीओ आरके वरमा को जुलाई 2025 में मौदहा में तैनाती मिली थी।

    करीब एक वर्ष से यह यहां पर कार्यरत हैं। एसडीओ के कहने पर एएनएम के द्वारा 10 मई की रात घाटमपुर सीएचसी से बच्चा चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया था। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो पाई और सारी घटना का राजफाश हो गया।