विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार, पंचायत और पुलिस...Kanpur में दोगुनी उम्र की शादीशुदा प्रेमिका से इश्क पड़ा भारी, बंधक बना दो दिन जमकर पीटा गया

Published: Tue, 08 Sep 2026 08:56 PM (IST)

कानपुर में एक युवक को दोगुनी उम्र की शादीशुदा महिला से प्रेम करना महंगा पड़ा। महिला के परिजनों ने युवक ...और पढ़ें

यह प्रतीकात्मक तस्वीर है।

यह प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. युवक को दोगुनी उम्र की शादीशुदा महिला से प्रेम करना पड़ा भारी

  2. प्रेमिका के परिजनों ने युवक को दो दिन तक बंधक बनाकर पीटा

  3. पुलिस ने हस्तक्षेप कर युवक को छुड़ाया, परिजनों ने किया विरोध

संवाद सहयोगी, घाटमपुर(कानपुर)। कानपुर में दोगुनी उम्र की शादीशुदा महिला से प्यार करना एक युवक को भारी पड़ गया। प्रेमिका को लेने उसके घर पहुंचे प्रेमी को महिला के परिजनों ने पकड़ लिया और बंधक बनाकर जमकर धुनाई कर दी। प्रेमिका खुद दौड़ती हुई थाने पहुंची, जिसके बाद हरकत में आई भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर प्रेमी को छुड़वाया।

महिला से मिलने पहुंचे उसके प्रेमी को उसके घरवालों ने दो दिन तक बंधक बनाकर मारपीट की। मंगलवार को महिला प्रेमी युवक के स्वजन को लेकर साढ़ थाना पहुंची और पति समेत ससुरालियों के खिलाफ शिकायत की। पुलिस जब गांव युवक को छुड़ाने पहुंची तो महिला के ससुरालीजनों ने पुलिस से अभद्रता व छीनाझपटी की। पुलिस से युवक को छुड़ाकर फिर से बंद करने की कोशिश की। भारी फोर्स की उपस्थिति में युवक को निकाला गया।

साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का फतेहपुर जनपद के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कोरसम गांव निवासी नारेंद्र के 21 वर्षीय बेटे अरुण से बीते करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। घर पर इसकी जानकारी थी। 40 वर्षीय महिला तीन बेटियों की मां है और अरुण से उम्र में दोगुना बड़ी है।

बीते रविवार को महिला ने अरुण से मिलने घर से जेवर और कपड़े लेकर निकली थी। अरुण उसे लेने गांव के बाहर ई-रिक्शा से पहुंचा था। गांव के बाहर ही अरुण का ई-रिक्शा चालक से किराए को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान महिला के स्वजन उसे खोजते हुए पहुंच गए और अरुण को पकड़ लिया।

बंधक बनाकर उससे मारपीट शुरू कर दी। मौका पाकर महिला भाग निकली और फतेहपुर अरुण के घर पहुंची। बीते सोमवार को दोनों पक्षों में पंचायत होती रही। अरुण को छोड़ने के बदले ससुरालीजन महिला को वापस मांग रहे थे। बात न बनने पर मंगलवार को महिला अरुण के पिता नारेंद्र के साथ साढ़ थाना पहुंची और शिकायत की।

इसके बाद जब पुलिस अरुण को छुड़ाने गांव पहुंची तो लोगों ने छीनाझपटी और विवाद किया। सूचना पाकर पीछे से भारी पुलिस बल पहुंचा और अरुण को निकालकर थाना लाया गया। साढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि कुछ लोग पुलिस से छीनाझपटी करके युवक को खींचने की कोशिश कर रहे थे। एसआई आशीष सिंह की तहरीर पर आरोपितों की पहचान कर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें- आज का कानपुर मंडी भाव 8 सितंबर: गेहूं, चावल, दाल और Gold-Silver Price