Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के काकादेव में जल निगम ने तोड़ी पेयजल लाइन, 1500 घरों में पानी संकट, रास्ता भी बंद

    Updated: Sat, 16 May 2026 08:02 PM (IST)

    जल निगम की सीएंडडीएस कंपनी ने काकादेव में सीवर कनेक्शन जोड़ते समय 20 इंच की घरेलू पेयजल लाइन तोड़ दी, जिससे 1500 घरों की जलापूर्ति बाधित हुई और रास्ता ...और पढ़ें

    काकादेव में तोड़ी पेयजल लाइन, खोदाई में रास्ता बंद। जागरण

    काकादेव में तोड़ी पेयजल लाइन, खोदाई में रास्ता बंद। जागरण

    HighLights

    1. सीवर कनेक्शन जोड़ने के दौरान 20 इंच की घरेलू लाइन तोड़ दी, आज ठीक होे का दावा

    2. रावतपुर क्रासिंग जीटी रोड में जल निगम ने रात में ठीक किया वाल्व,बैराज प्लांट चालू

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जल निगम की सीएंडडीएस कंपनी ने काकादेव में सीवर कनेक्शन जोड़ने के दौरान गंगा बैराज प्लांट से आ रही घरेलू 20 इंच की लाइन तोड़ दी।इससे इलाके में पानी भर गया। इससे करीब डेढ़ हजार घरों की जलापूर्ति बंद हो गई। लीकेज ठीक करने के लिए की गई खोदाई के चलते देवकी चौराहा काकादेव से छपेड़ापुलिया जाने वाले रास्ता बंद हो गया।लोगों को घूमकर जाना पड़ा।

    कंपनी ने दावा किया है कि रविवार को सुबह तक लीकेज जोड़कर रास्ता चलने लायक कर देगे।वहीं शुक्रवार को सुबह कार की टक्कर से रावतपुर क्रासिंग के पास लगा वाल्व टूट गया था। इसके चलते जल निगम ने गंगा बैराज प्लांट बंद कर दिया। इसके चलते 50 मुहल्लों की जलापूर्ति बंद हो गई थी। रात तक वाल्व ठीक होे के बाद शनिवार को सुबह गंगा बैराज प्लांट चालू कर दिया और लोगों को पीने का पानी मिलने लगा।


    जल निगम की सीएंडडीएस कंपनी द्वारा काकादेव में आरकेपुरम कालोनी में सीवर लाइन डाली है। इसके कनेक्शन जोड़ने के लिए शनिवार को खोदाई शुरू की। इस दौरान जल निगम की घरेलू लाइन तोड़ी दी। मामला पार्षद नीरज बाजपेई को पता चला तो उन्होंने कहा कि पहले पेयजल लाइन जोड़ी जाए ताकि डेढ हजार लोगों को पीने का पानी मिल सके।


    रास्ता बंद करके खोदाई करके लीकेज जोड़ा जा रहा है।अफसरों का कहना है कि सुबह तक लाइन जोड़ दी जाएगी। जल निगम के अवर अभियंता अनुराग ने बताया कि जीटी रोड में वाल्व ठीक करके सुबह जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। उत्तर व दक्षिण के मुहल्लों को पानी पहुंचने लगा है। काकादेव में घरेलू लाइन तोड़ी है।इससे डेढ़हजार घर प्रभावित है। उनको भी रविवार को सुबह पानी मिलने लगेगा।

    खबरें और भी


    जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता मो शमीम ने बताया कि काकादेव में सीवर कनेक्शन जोड़ने से 40 हजार जनता को सीवर की समस्या से निजात मिलेगी अभी दो जगह और कनेक्शन जोड़े जाने है।

    यह भी पढ़ें- फिल्म 'Vivah' का सीन हुआ सच! कानपुर के अस्पताल में बेड पर झुलसी दुल्हन से की शादी, दूल्हे के इस फैसले ने जीता सबका दिल

    यह भी पढ़ें- कानपुर में शिक्षकों की प्रताड़ना से आहत था हेडकांस्टेबल का बेटा, फंदा लगाकर दे दी जान

    यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड में फिर पड़ेगा सूखा? अल नीनो के साये में 2026 का मानसून; UP कृषि मंत्री ने कानपुर में जताई बड़ी आशंका