Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में मेगा ब्लॉक के चलते 17 मेमू ट्रेनें कैंसिल, दैनिक यात्रियों की बढ़ी परेशानी

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 11:06 PM (IST)

    कानपुर में गंगा पुल पर ट्रैक मरम्मत के लिए 42 दिवसीय मेगा ब्लॉक शुरू हो गया है। इसके चलते 17 मेमू ट्रेनें रद्द कर दी गईं, जबकि 54 ट्रेनों के मार्ग बदल ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगापुल पर ट्रैक निर्माण कार्य के दौरान गुुरुवार से शुरु हुए मेगा ब्लॉक से 17 मेमू निरस्त रही। वहीं 54 ट्रेनें बदले मार्ग से चलने के साथ ही आंशिक निरस्त रही। मेगा ब्लॉक की वजह से दैनिक यात्रियों को काफी परेशानी हुई। ट्रेनें न मिलने पर उन्होंने आवागमन के लिए दूसरे यातायात साधनों का प्रयोग किया।

    गंगा पुल पर ट्रैक की मरम्मत के लिए गुरुवार से 42 दिन का मेगा ब्लॉक लिया गया है। यह ब्लॉक सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक लिया जा रहा है। पहले दिन मेगा ब्लॉक की 45 मिनट देर से सुबह 10:15 बजे शुरू हुआ, शाम 5:45 बजे तक चला। इसकी वजह से इस बीच परिचालित होने वाली 54 ट्रेनों पर प्रभाव पड़ा।

    ब्लॉक में यात्रियो को राहत, दो जोड़ी निरस्त ट्रेनें चलाई गईं

    रेलवे ने मेगा ब्लॉक के दौरान यात्रियों को राहत दी है। पहले निरस्त की गई दो जोड़ी ट्रेनों में आंशिक संशोधन किया गया हैा। उनको बहाल किया गया है।

    उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन संख्या 11109 (झांसी से लखनऊ) अब तीन से 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी तक ही चलेगी, लखनऊ नहीं जाएगी। ट्रेन संख्या -11110 (लखनऊ से झांसी) 13 अप्रैल तक गोविंदपुरी से ही रवाना होगी।

    लखनऊ-गोविंदपुरी खंड में निरस्त रहेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 64701 झांसी-लखनऊ मेमू अब तीन से 13 अप्रैल तक फतेहपुर तक चलेगी। यह झांसी-कानपुर-फतेहपुर मार्ग से चलेगी, कानपुर से लखनऊ के बीच निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 64702 अब फतेहपुर से झांसी के बीच चलेगी और लखनऊ से कानपुर खंड में निरस्त रहेगी।

    कानपुर सेंट्र्ल से दो जोड़ी विशेष ट्रेनें चलेंगी

    खबरें और भी

    रेलवे ने कानपुर सेंट्रल से सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल (बेंगलुरु) और असरवा (गुजरात) के बीच दो जोड़ी विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर-मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से 04131 विशेष ट्रेन पांच अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को शाम 4:30 बजे चलेगी।

    मंगलवार को शाम 6:30 बजे बेंगलुरू पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 04132 बेंगलुरू से आठ अप्रैल से 15 जुलाई तक हर बुधवार सुबह 7:30 बजे रवाना होगी। शुक्रवार सुबह 3:45 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।

    01905/01906 कानपुर सेंट्रल–असरवा स्पेशल ट्रेन भी चलेगी। कानपुर सेंट्रल से यह ट्रेन छह अप्रैल से 13 जुलाई तक हर सोमवार सुबह 8:15 बजे चेलगी। मंगलवार सुबह 5:45 बजे असरवा पहुंचेगी। असरवा से सात अप्रैल से 14 जुलाई तक हर मंगलवार को 8:55 बजे चलेगी, बुधवार सुबह सात बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।

    यह भी पढ़ें- इटावा में Reel बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर बिछा दिए पत्थर, तेज धमाके के साथ रुकी मेमू ट्रेन; मचा हड़कंप