इटावा में Reel बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर बिछा दिए पत्थर, तेज धमाके के साथ रुकी मेमू ट्रेन; मचा हड़कंप
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर इटावा से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन ग्राम चुन्नी की मड़ैया के पास रेलवे ट्रैक पर रखी गिट्टियों से टकरा गई। बताया गया कि लोगों ...और पढ़ें
-1775148043592_m.webp)
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर मेमू ट्रेन से गिट्टी टकराने पर रुकी हुई व खड़े यात्री

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, जागरण, इटावा। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर डाउन लाइन पर शाम करीब 6:15 बजे इटावा से कानपुर जाने वाली मेमू ट्रेन के सामने ग्राम चुन्नी की मड़ैया के पास रेलवे ट्रैक पर गिट्टियां रेलवे ट्रैक पर एकत्रित मिलीं जो मेमू के इंजन से टकरा गईं और जोरदार धमाका हुआ।
लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए ट्रेन को रोक दिया। यात्री भी नीचे उतर आए उसके बाद लोको पायलट ने पत्थर की गिट्टियों को हटा दिया। बताया गया है कि आसपास के लोगों के लोगों ने वीडियो रील बनाने के लिए रेलवे ट्रैक पर बड़ी-बड़ी गिट्टियां रख दी थीं।
64604 मेमू ट्रेन ने जैसे ही भरथना रेलवे स्टेशन पास किया तभी साम्हों से पहले खंभा नंबर 1130 के पास ट्रेन का इंजन गिट्टियों से टकरा गया और तेज आवाज हुई। लोको पायलट ने बारीकी से इंजन को उतरकर चेक किया।
इस दौरान ट्रेन करीब पांच मिनट तक रुकी रही। जांच में कोई समस्या न मिलने पर ट्रेन को साम्हों रेलवे स्टेशन पर चेक किया गया, उसके बाद कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।
साम्हों रेलवे स्टेशन मास्टर ने बताया कि लोको पायलट की सूचना पर ट्रेन से पत्थर की गिट्टियां टकराने की बात सामने आयी है। वहां पर कासन लगा दिया गया है। आरपीएफ को मामले की जानकारी दी गई है।
उत्तर मध्य रेलवे के उप जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि ट्रेन के इंजन से गिट्टी टकराने की सूचना मिली थी। जांच के बाद मौके पर कुछ पाया नहीं गया। ट्रेन कुछ देर रुकी उसके बाद चली गई।
यह भी पढ़ें- मोबाइल देखने को लेकर छोटे भाई से हुआ झगड़ा, इटावा में 10वीं के छात्र ने की आत्महत्या