विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में एक और राजफाश, सबसे पहले विनीत मिनोचा को सड़क हादसे में मारने की थी साजिश

Published: Tue, 08 Sep 2026 11:23 PM (IST)

कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। बहू शालू ने पहले नौकर विशाल के साथ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. बहू ने ससुर को सड़क हादसे में मारने की रची थी साजिश

  2. जोखिम के कारण तकिया से मुंह दबाकर हत्या की योजना बनी

  3. पहचान लिए जाने पर चाकू से गोदकर की गई कारोबारी की हत्या

जागरण संवाददाता, कानपुर। दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्या में एक और नई बात सामने आई। उनकी बहू पहले नौकर विशाल के जरिए सड़क हादसे में ससुर को मरवाना चाहती थी, लेकिन जोखिम ज्यादा और पकड़े जाने के डर से योजना बदली और तकिया से मुंह दबा हत्या को हार्ट अटैक दर्शाने की योजना बनाई गई, पर वह भी सफल नहीं हुई और चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कारोबारी की बहू शालू पूर्व नौकर विशाल गौतम के साथ मिलकर काफी समय से हत्या के तरीकों को लेकर योजना बना रही थी। वह इस तरह से उनकी हत्या करवाना चाहती थी कि लोग इसे सिर्फ हादसा समझें और वह और उसका परिवार और नौकर सुरक्षित बच जाएं।

इस वजह से दूसरी साजिश रची

जेल जाने से पहले हत्यारोपित विशाल ने बताया कि शालू ने अपने ससुर की हत्या के लिए सबसे पहले ट्रक या अन्य बड़े वाहन के जरिए उनकी सड़क हादसे में जान लेने की योजना बनाई थी, लेकिन इसके लिए बड़े वाहन की व्यवस्था करने, उसके चालक को भी योजना में शामिल करने और अगर चालक पकड़ा गया तो सच्चाई सबके सामने आने का भी खतरा था। इसलिए ये योजना को बदलकर तकिया से मुंह दबाकर जान से मारने की योजना फाइनल हुई, पर विशाल और उसके साथी को कारोबारी ने पहचान लिया तब उन दोनों ने चाकू से गोदकर उनकी जान ले ली।

कास्मोजिन क्लब पहुंची पुलिस, कैमरे नहीं मिले चालू, जांच शुरू

डीसीपी पश्विम ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार को यशोदा नगर स्थित कास्मोजिन के कैमरे जांचने पहुंची थी, जहां शनिवार रात सुब्रत, उसकी पत्नी शालू और बेटे के साथ गई थीं। वह वहां गई भी थी या योजना कुछ और थी। इसकी जांच के लिए टीम ने जब वहां के संचालक से कैमरे जांचने को कहा तो बताया गया कि वे लोग क्लब के अंदर कैमरे बंद रखते हैं। क्लब में शराब भी पूरी रात परोसी जाती है और कैमरे भी बंद कर दिए जाते हैं। इसको लेकर पुलिस कास्मोजिन क्लब के पास रातभर शराब पिलाने की अनुमति है या नहीं और कैमरे बंद क्यों किए जाते हैं। इसकी जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- कानपुर के करोड़पति विनीत मिनोचा हत्याकांड: बहू, बेटा, नौकर और 15 चाकू के वार... होश उड़ाने वाली साजिश की 5 बड़ी बातें

यह भी पढ़ें- Vineet Minocha Murder: 4 CC कैमरे क्यों लगवाए थे कारोबारी ने? बेटे-बहू की बताई कहानी निकली झूठी, बढ़ सकते हत्याकांड के किरदार

यह भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड: CCTV की निगरानी में कैद थी बहू, मनपसंद कपड़ों तक पर रोक... सुपारी देकर नौकर से ससुर को मरवा डाला