Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 9 साल की बच्ची का अपहरण, भोपाल तक के 500 सीसी कैमरे खंगाले तो पकड़ा गया अपहरणकर्ता

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 09:27 PM (IST)

    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नौ साल की बच्ची के अपहरण के छह दिन बाद, जीआरपी ने आरोपी लवकुश उर्फ लकी शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर सेंट्रल से नौ साल की बच्ची का अपहरण हुआ था।

    2. 500 CCTV कैमरों की मदद से अपहरणकर्ता पकड़ा गया।

    3. जूते पर लाल पट्टी से हुई आरोपी की पहचान।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से नौ साल की बच्ची का छह दिन पहले अपहरण कर लिया गया था। जीआरपी ने कानपुर से लेकर भोपाल तक के 500 सीसी कैमरों को खंगाला। जूते पर लाल रंग की पट्टी से अपहरणकर्ता को पकड़ा गया। पुलिस ने सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ही पानी की टंकी के पास बने कमरे के पीछे से दबोचा है।

    आरोपित लवकुश उर्फ लकी शर्मा (28) पुत्र राजाराम कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के पिलखनी का रहने वाला है। इससे पूर्व पुलिस ने बच्ची को भी सकुशल बरामद कर मेडिकल परीक्षण कराने के उसके मां के सुपुर्द कर दिया था।

    28 मार्च को मिली थी अपहरण की सूचना

    जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह के मुताबिक, 28 मार्च के दिन के स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4/5 लिफ्ट के पास से बालिका के अपहरण की सूचना मिली थी। जिस पर अज्ञात आरोपित के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की थी। फिर अपहृता रिया (काल्पनिक) की खोज के लिए तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। इन पुलिस टीमों ने पहले बालिका की मां से आरोपित के बारे में जानकारी की। इसके बाद अगली सुबह सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर ही बालिका को बरामद कर लिया था।

    नाराज होकर आई गई थी महिला

    उन्होंने बताया कि बालिका कानपुर देहात में मंगलपुर थाना क्षेत्र के गांव की है, जहां से आरोपित लवकुश उर्फ लकी शर्मा का गांव करीब 80 किमी दूर है। इन दोनों का आपस में कोई रिश्ता भी नहीं है। ये महिला और आरोपित पहले नवीपुर में ही किराए से रहते थे। घटना के दिन महिला अपनी ससुराल से नाराज होकर तीनों बेटियों को लेकर निकली थी, जिसमें रिया सबसे बड़ी है। महिला अपनी बेटियों के साथ आरोपित लवकुश को गोविंदपुर रेलवे स्टेशन पर मिली थी। फिर ये लोग उसी स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर सेंट्रल रेलवे स्टेशन आए थे।

    खबरें और भी

    मदद के नाम पर ले गया था

    महिला के पास पैसे नहीं थे और लवकुश ने उसे मदद का लालच दिया तो वह झांसे में आ गई थी। फिर आरोपित बच्ची को खाना खिलाने व रुपया निकाल कर महिला को देने की बात कहकर प्लेटफार्म से बाहर ले आया था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा है।


    जूते के रंग से की पहचान

    सेंट्रल रेलवे स्टेशन के जीआरपी थाना पुलिस के मुताबिक, आरोपित लवकुश उर्फ लकी शर्मा काफी शातिर अपराधी है। ये पूर्व में भी अपराध करता रहा है। झांसी में चोरी के आरोप में सजा काट चुका है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित के अन्य राज्यों में भी अपराध करने की खबर मिली है। उन मामलों को भी सर्च कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसके घर में कोई नहीं है, न जमीन न ही कोई अन्य संपत्ति। यह घुमंतू है। ट्रेन में ही घूमता है। इसके जूते पर बनी लाल रंग की पट्टी के आधार पर उन्होंने सर्च अभियान चलाया।

    कई ट्रेनों में तलाशी अभियान चलाया

    सेंट्रल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर घटना स्थल के निरीक्षण और लगे कैमरों के फुटेज देखकर आरोपित की तलाश शुरू की गई थी। इस बीच कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन से भोपाल तक के स्टेशनों के 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। फुटेज और चित्र दिल्ली, झांसी, लखनऊ तथा प्रयागराज एवं अन्य दिशा में घटना के समय आगमन-प्रस्थान करने वाली विभिन्न ट्रेनों में तलाशी ली। लगातार सर्च आपरेशन के दौरान कैमरों से प्राप्त उसके फोटो, कपड़े व जूते पर लाल रंग की पट्टी और सर्विलांस सेल की सहायता से पुलिस टीमों ने आरोपित को गिरफ्तार करने में सफल हुई है।

    सिर पर गमछा बांधे था

    प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना के दौरान के आरोपित के जो फुटेज हैं, उसमें वह सिर पर गमछा बांधे दिख रहा है। घटना के दो दिन के अंतराल में उसने अपनी पहचान छिपाने को बड़े बालों को कटाकर छोटे कर लिए थे। उन्होंने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि आरोपित का 10 साल पहले विवाह हो चुका है, लेकिन पत्नी को छोड़ रखा है। इसकी पत्नी दूसरी शादी भी कर चुकी है।

    तिलौंची स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन पर बैठा गायब हो गया था लवकुश

    प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपित बच्ची को नवीपुर ले गया था, उसके बाद वहीं पड़ोस में ही तिलौंची रेलवे स्टेशन है, जहां पर पैसेंजर ट्रेन पर उसे बैठा दिया था और वह वहीं से लापता हो गया था। फिर बच्ची सेंट्रल रेलवे स्टेशन आ गई थी, जहां भटक रही थी और सूचना मिली तो पुलिस ने उसे बरामद कर लिया था। उसके मेडिकल परीक्षण में सबकुछ सामान्य मिला है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur Murder: राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या, मकान मालिक पर आरोप, तलाश में दबिश

    यह भी पढ़ें- Kanpur में 3 अप्रैल 2026 का मंडी भाव, अनाज से लेकर सोना-चांदी तक के नए रेट जारी