Kanpur Murder: राजमिस्त्री की गला घोंटकर हत्या, मकान मालिक पर आरोप, तलाश में दबिश
कानपुर के चकेरी में एक राजमिस्त्री आशीष शर्मा की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह किराए के मकान में अकेले रहते थे। पत्नी ने फोन पर संपर्क न होने पर पड़ोस ...और पढ़ें
-1775228294021_m.webp)
HighLights
चकेरी थानाक्षेत्र के पीएसी मोड़ मंदिर के पास एक साल से किराए पर रहता था
बुधवार रात पत्नी से फोन पर बातचीत के दौरान हुई थी कहासुनी, अगले दिन नहीं उठा फोन
जागरण संवाददाता, कानपुर। चकेरी में परिवार से अलग किराए पर रह रहे राजमिस्त्री की गला घोटकर हत्या कर दी गई। हमीरपुर में रह रही पत्नी फोन कर रही थी, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद उसने पड़ोस में रहने वाले युवक को देखने भेजा तब जाकर घटना की जानकारी हुई। स्वजन का आरोप है कि गले पर कसने के निशान मिले हैं वहीं पर्स, पैसे व मोबाइल भी गायब है।
उन्होंने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद स्वजन बिना तहरीर दिए शव लेकर हमीरपुर चले गए। पुलिस का कहना है कि मकान मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है स्वजन की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
मूलरूप से हमीरपुर जनपद के कालपी चौराहा निवासी 30 वर्षीय आशीष शर्मा राजमिस्त्री थे। बीते एक साल से वह अकेले चकेरी के पीएसी मोड़ मंदिर के पास किराए पर रहते थे। परिवार में पत्नी आरती, दो बेटे लवकुश, छोटू व बेटी बेटू है। पत्नी आरती ने बताया कि बुधवार रात पति आशीष से फोन पर बातचीत हुई थी। उनके नशे में होने पर किसी बात पर कहासुनी भी हुई तो फोन काट दिया।
इसके बाद गुरुवार सुबह 10 बजे फोन किया तो नहीं उठा। इसके बाद कई बार काल की लेकिन वह रिसीव नहीं हुई इस पर उसे चिंता हुई। जिसके बाद उसने वहीं घर के पास रहने वाले दुर्गेश को काल करके पूरी जानकारी दी और घर जाकर देखने को कहा। गुरुवार शाम उसने पहुंचकर देखा तो कमरे में आशीष का शव बेड पर अकड़ा हुआ पड़ा था। इस पर उसने आरती के साथ ही पुलिस को सूचना दी तो वह मौके पर पहुंचे।
खबरें और भी
वहीं चकेरी पुलिस और फोरेंसिक टीमने भी जांच पड़ताल की। आरती ने बताया कि पति आशीष एक साल से वहां रह रहे थे। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मकान मालिक के यहां चबूतरा बना रहे हैं। आरती ने बताया कि आशीष के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी और उनका मोबाइल, रुपये व पर्स भी गायब था।
साले बुद्धविलास शर्मा ने ने बताया कि बहनोई आशीष के गले पर दबाने के निशान भी मिले थे। उनकी किसी से रंजिश या लेनदेन का मामला नहीं था। स्वजन ने मकान मालिक से लेनदेन का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगाया है।,
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई है, स्वजन शव लेकर हमीरपुर चले गए है,उनसे तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। मकान मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।