जौनपुर इंदिरा गांधी स्टेडियम में बनेगा दर्शक दीर्घा, सीएनडीएस जल निगम को निर्माण की जिम्मेदारी
जौनपुर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम में दर्शक दीर्घा का निर्माण होगा, जिसकी जिम्मेदारी सीएनडीएस जल निगम को सौंपी गई है। यह निर्माण स्टेडियम की खेल सुविधाओं को और व्यापक बनाएगा।

इंदिरा गांधी स्टेडियम में बनेगा दर्शक दीर्घा।
HighLights
इंदिरा गांधी स्टेडियम में दर्शक दीर्घा का निर्माण होगा।
सीएनडीएस जल निगम को निर्माण की जिम्मेदारी मिली।
स्टेडियम में खेल सुविधाओं का और विस्तार होगा।
जागरण संवाददाता, मल्हनी (जौनपुर)। सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्पोर्ट स्टेडियम में अब दर्शक दीर्घा बनाने की तैयारी है। इसके लिए सीएनडीएस जल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। निर्माण की अनुमानित लागत तय होने के बाद बजट जारी किया जाएगा।
स्टेडियम परिसर में खेलो इंडिया के तहत सुविधाओं के विस्तार का बड़ा काम पहले ही कराया जा चुका है। स्विमिंग पूल, मल्टीपरपज हाल, रिनोवेशन और रनिंग ट्रैक का काम पूरा हो चुका है, जबकि खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल का निर्माण अभी चल रहा है।
इन सुविधाओं के बाद दर्शक दीर्घा का निर्माण स्टेडियम के खेल ढांचे को और व्यापक बनाएगा। इसके बनने से खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिताएं देखने पहुंचने वाले दर्शकों के लिए भी स्थायी सुविधा उपलब्ध होगी।
स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचते हैं। अभी उनके बैठने के लिए स्थायी दर्शक दीर्घा नहीं है।ऐसे में प्रस्तावित निर्माण पूरा होने के बाद दर्शकों को व्यवस्थित ढंग से बैठकर प्रतियोगिताएं देखने की सुविधा मिलेगी।
दर्शक दीर्घा के निर्माण के लिए सीएनडीएस जल निगम की ओर से अनुमानित लागत तैयार की जाएगी। लागत निर्धारित होने के बाद शासन से बजट निर्गत होगा और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
स्टेडियम में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार होने से यहां जिला, मंडल और बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन की संभावनाएं भी मजबूत होंगी। रनिंग ट्रैक और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाओं के तैयार होने से खिलाड़ियों को अभ्यास के बेहतर अवसर मिलेंगे।

