Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हाथरस: पड़ोसी विवाद के बाद युवक की करंट लगने से मौत, परिवार ने हत्या का आरोप लगाया

    Updated: Tue, 11 Aug 2026 10:22 AM (GMT+05:30)

    हाथरस के सठिया गांव में पड़ोसियों से झगड़े के बाद छत पर चढ़े युवक राकेश की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया ...और पढ़ें

    सांकेतिक तस्वीर।

    सांकेतिक तस्वीर।

    HighLights

    1. पड़ोसी विवाद के बाद छत पर चढ़े युवक को लगा करंट

    2. हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई युवक की मौत

    3. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट लगना बताया गया

    संवाद सूत्र, सासनी (हाथरस)। गांव सठिया में रविवार देर रात पड़ोसियों से हुए झगड़े के बाद छत पर चढ़े युवक की करंट की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। पड़ोसियों के पथराव के बाद युवक छत पर चढ़ा था। हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर गिर गए। स्वजन ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण करंट से मृत्यु होना आया है।
    गांव सठिया निवासी राकेश का रविवार रात पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। आरोप है कि झगड़े से बचने के लिए राकेश छत पर चढ़ गया। इसी दौरान वह हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने में आ गया और अचेत होकर गिर पड़ा।

    पड़ोसी से झगड़े के बाद छत पर चढ़ा था युवक

    घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्वजन राकेश को सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सक ने जांच के बाद राकेश को मृत घोषित कर दिया। राकेश की मृत्यु की सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

    स्वजन ने हत्या का लगाया आरोप, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मृत्यु

    स्वजन का आरोप है कि करंट लगने के बाद जब राकेश बेहोश हो गया था, तब कुछ लोगों ने उसे छत से नीचे धक्का दे दिया। इससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतक राकेश पेशे से ड्राइवर था। वह अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल के आसपास के साक्ष्य जुटा रही है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: सावन की शिवरात्रि पर मेरठ में झमाझम बारिश, IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी

    यह भी पढ़ें- चित्रकूट: पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी, तेरहवीं के दो दिन बाद पत्नी ने भी उसी खूंटी पर दी जान

    युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव स्वजन को सौंप दिया गया है। मामले में शिकायत आने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    -

    हिमांशु माथुर, सीओ सदर

    खबरें और भी