विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश करता है पति, मना करने पर लात-घूंसों से पीटा'; पत्नी के आरोप के बाद हाथरस में केस दर्ज

Updated: Sun, 03 May 2026 01:58 PM (IST)

हाथरस के बिल्खौरा गांव में एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब पीकर मारपीट करने और जबरन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सहयोगी, हाथरस। सासनी क्षेत्र के गांव बिल्खौरा में एक विवाहिता ने अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट, गाली-गलौज और जबरदस्ती करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विवाहिता ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुकदमा

सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी 14 दिसंबर 2024 को सासनी के गांव बिल्खौरा निवासी युवक के साथ हुई थी। विवाहिता के अनुसार शादी के बाद से ही पति का व्यवहार प्रताड़ना भरा रहा है। वह आए दिन शराब पीकर मारपीट करता है, अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाता है।

मायका पक्ष ने समझाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हुआ सुधार

पीड़िता ने बताया कि उसने कई बार मायके पक्ष को इसकी जानकारी दी। मायके वाले कई बार ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास भी कर चुके हैं, लेकिन पति के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि पति किसी की बात नहीं मानता और अक्सर जान से मारने की धमकी देता है।

जबरदस्ती करने की कोशिश

तहरीर के अनुसार 19 मार्च 2026 को महिला घर में सरसों के कट्टे रख रही थी, तभी पति ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। व्रत होने की बात कहकर मना करने पर पति ने थप्पड़ मार दिया, जिससे वह गिर गई। इसके बाद लात-घूंसों से मारपीट की गई, जिससे उसके कान में सूजन आ गई और सिर में गंभीर दर्द हुआ। महिला ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जब उसका भाई उसे घर ले जाने पहुंचा तो आरोप है कि जेठ और ससुर ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

ससुराल पक्ष उस पर बेबुनियाद आरोप लगाता है

पीड़िता का यह भी कहना है कि ससुराल पक्ष उस पर बेबुनियाद आरोप लगाता है, उसे घरवालों से बात नहीं करने देता और फोन करने पर शक कर तरह-तरह के आरोप लगाता है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। 

मोहल्ले में दबंगों ने युवक को पीटा, मुकदमा

हाथरस। श्यामकुंज निवासी गौतम यादव ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि घटना वह किसी काम से घर के बाहर निकला था। तभी मोहल्ला विद्यापति नगर निवासी कुलदीप यादव और विष्णु यादव वहां आ गए। तहरीर के अनुसार दोनों आरोपितों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और गौतम के साथ मारपीट करने लगे। हमले में गौतम के सिर में काफी चोटें आई हैं। शोर सुनकर मोहल्ले के पंकज शर्मा, महेश व अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

यह भी पढ़ें- रूहेलखंड-बुंदेलखंड को जोड़ेगा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, यूपीडा का पांच जिलों में भूमि अधिग्रहण तेज

यह भी पढ़ें- स्मार्ट मीटर उखाड़कर लगाया बिजलीघर पर ढेर: विभाग ने कराई FIR, भाकियू देगा धरना; राकेश टिकैत भी आएंगे आगरा