रूहेलखंड-बुंदेलखंड को जोड़ेगा फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे, यूपीडा का पांच जिलों में भूमि अधिग्रहण तेज
फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे रुहेलखंड और बुंदेलखंड को जोड़ेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा। मैनपुरी, इटावा और शाहजहांपुर ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
हिमांशु यादव, भोगांव। प्रदेश को आर्थिक मोर्चे पर सशक्त बनाने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बनने वाला फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे रुहेलखंड और बुदेलखंड के बीच आवागमन का सशक्त माध्यम बनेगा।
गंगा एक्सप्रेसवे से बुदेलखंड एक्सप्रेसवे तक बनने वाले नए एक्सप्रेसवे के लिए पांचों जिले में जमीन खरीद तेज हो गई है। मैनपुरी में 32 फीसद जमीन को प्रशासन ने खरीद लिया है।
यूपीडा के नए एक्सप्रेस वे के लिए पांचों जिलों में जमीन खरीद तेज
आवागमन को बेहतर करने के लिए सरकार ने प्रदेश में एक्सप्रेसवे कनेक्विटी को बेहतर करने के लिए यूपीडा के माध्यम से नए फर्रुख्खाबाद लिंक एक्सप्रेसवे की रूपरेखा बनाई है। नए एक्सप्रेसवे के लिए मैनपुरी, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद, हरदोई और शाहजहांपुर में जमीन खरीद की प्रक्रिया चल रही है।
मैनपुरी मेंं अब तक 32 फीसद जमीन खरीद का काम पूरा
लिंक एक्सप्रेसवे प्रदेश के दो भागों को आपस में जोड़ेगा। रुहेलखंड के विभिन्न जिलों को बुदेलखंड से जोड़ने के लिए ये एक्सप्रेसवे सशक्त माध्यम बनेगा। बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, पीलीभीत, बदायूं के लोगों को एक्सप्रेसवे के जरिए बुदेलखंड के विभिन्न जिलों में जाने में आसानी होगी। एक्सप्रेसवे निर्माण के लिए यूपीडा ने जमीन खरीद के साथ ही अन्य औपचारिकताओं को पूरा करना शुरू कर दिया है।
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुदेलखंड एक्सप्रेस के जीरो पाइंट से शुरू होगा
लिंक एक्सप्रेस वे इटावा जिले के कुदरेल में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुदेलखंड एक्सप्रेस के जीरो पाइंट से शुरू होगा। कन्नौज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, हरदोई होकर शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस वे पर इसका मिलान होगा। अब तक सर्वाधिक जमीन खरीद शाहजहांपुर जिले में हुई है। यहां रकबा कम होने के चलते 80 फीसद काम पूरा हो चुका है। जबकि फर्रुखाबाद में 23 फीसद जमीन को खरीदा जा चुका है।
लिंक एक्सप्रेस वे के लिए संबंधित जिलों में जमीन खरीद तेजी से पूरी कराई जा रही है। शासन की वरीयता वाले इस काम के लिए लगातार जिलों से फीडबैक लिया जा रहा है। जमीन खरीद पूरी होने के बाद यूपीडा की टीम निर्माण कार्य शुरू कराएगी।
नगेंद्र शर्मा, वरिष्ठ भू अर्जन अधिकारी, यूपीडा, लखनऊ।