Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    डिप्टी जेलर बनीं गुंजन सेंगर, सिकंदराराऊ विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने किया सम्मान

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 12:40 PM (IST)

    सिकंदराराऊ के खुशालगढ़ गांव की गुंजन सेंगर का डिप्टी जेलर पद पर चयन हुआ है। विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने उनकी इस सफलता पर स्वागत-सम्मान किया। ...और पढ़ें

    गुंजन का सम्मान करने पहुंचे विधायक बीरेंद्र सिंह राणा।

    गुंजन का सम्मान करने पहुंचे विधायक बीरेंद्र सिंह राणा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, सिकंदराराऊ। गांव खुशालगढ़ निवासी गुंजन सेंगर का डिप्टी जेलर पद पर चयन हुआ। उनकी इस सफलता पर विधायक बीरेंद्र सिंह राणा ने स्वागत-सम्मान किया।

    बीरेंद्र सिंह राणा ने कहा कि आजकल के युवाओं को गुंजन से सीख लेनी चाहिए और अपने क्षेत्र में निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए, क्योंकि जो निरंतर प्रयास करते रहते हैं। उनको सफलता एक न एक दिन जरूर मिल ही जाती है।

    इस अवसर पर तेजप्रताप राणा, टर्मेश, पीसी, संजीव कुमार बूटी, अशोक कुमार, सीपी सिंह, महेंद्रपाल सिंह, हेमंत राजपूत, स्वदेश राजपूत, मनोज सेंगर उपस्थित रहे।

    यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण करने पर राहुल का हुआ स्वागत सम्मान

    सादाबाद। क्षेत्र के बिसावर स्थित शीतगृह पर सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 322वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले नगला बीरवल अतिया के निवासी राहुल चौधरी का स्वागत किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी एवं यथार्थ चौधरी ने राहुल चौधरी का चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

    राहुल ने कहा, यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुओं और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम 

    राहुल चौधरी की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोगों ने मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि राहुल की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। राहुल चौधरी ने बताया कि यह सफलता मेरे माता-पिता, गुरुओं और क्षेत्रवासियों के आशीर्वाद का परिणाम है।

    यह भी पढ़ें- एसडीएम बनीं श्वेता गुप्ता पहुंचीं पैतृक गांव, स्वागत करने पहुंचे विधायक, बोलीं- अब आईएएस बनना है लक्ष्य


    खबरें और भी