Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हरदोई में जेल से रिहा होते ही सपा नेता ने निकाला जुलूस, FIR दर्ज

    Updated: Wed, 01 Apr 2026 10:48 AM (IST)

    भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में जेल गए सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा जमानत पर रिहा हुए। हरदोई में उनकी रिहाई पर समर्थकों ने जुलूस निकाला, जिसस ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सपा नेता यदुनंदन वर्मा जमानत पर जेल से रिहा हुए।

    2. रिहाई पर जुलूस निकालने से हरदोई में जाम लगा।

    3. पुलिस ने नेता समेत 40-50 अज्ञात पर FIR की।

    जागरण संवाददाता, हरदोई। भगवान श्रीराम और माता कौशल्या पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कर समाज की भावनाओं को आहत करने के आरोप में जेल गए सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा जमानत पर सोमवार की रात जेल से रिहा हुए। उनकी रिहाई पर तो लोगों की भावनाओं को और ही आहत करने का काम किया गया।

    यदुनंदन लाल वर्मा और उनके समर्थक जुलूस निकालते हुए लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के सामने जमा हुए और खूब नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार इससे जाम लग गया और लोगों में अफरा तफरी सी मच गई, जिसको लेकर पुलिस ने सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के साथ ही उनके पांच अन्य साथियों और 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

    हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के कनत्तूूखेड़ा निवासी सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा ने भगवान श्रीराम और माता कौशल्या को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। रामनवमी के दिन उनका वीडियो प्रसारित हुआ था, जिसके बाद से लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर भी उतर आए।

    पुलिस ने यदुनंदन लाल वर्मा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। सोमवार को उनकी जमानत हो गई और रात को वह जेल से रिहा भी हो गए। उनकी रिहाई के समय काफी संख्या में जमा समर्थक जुलूस निकालते हुए लोक निर्माण विभाग के सामने अंबेडकर पार्क पहुंचे और बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाई थी।

    खबरें और भी

    इस दौरान काफी संख्या में लोग जमा हो गए थे। जेल चौकी प्रभारी केके यादव के अनुसार वह गश्त पर जा रहे थे। उसी दौरान पार्क केे सामने यदुनंदन लाल वर्मा के साथ ही करण वर्मा पासी निवासी ग्राम बरहा, थाना सुरसा, रितेश निवासी ग्राम बड़ी बजानी पुरवा, मोहन लाल, अतीश लोधी निवासी हरपालपुर एवं लगभग 45-50 अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर अवैध रूप से भीड़ एकत्र कर जेल रोड मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

    यह भी पढ़ें- हरदोई में बदहाल सड़कों की 54 करोड़ से होगी मरम्मत, शासन ने जारी की पहली किस्त

    इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिनमें एंबुलेंस, वृद्धजन एवं अन्य आम नागरिक फंस गए। गर्मी के कारण लोग भूख-प्यास से बेहाल हो गए तथा मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।

    कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि चौकी प्रभारी की तरफ से सपा नेता और उनके पांच अन्य साथियों समेत 40-50 अज्ञात के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

    बयान के बाद से पार्टी ने किया किनारा
    सपा जिलाध्यक्ष शराफत अली ने बताया कि यदुनंदन लाल वर्मा वर्तमान में पार्टी के किसी पद पर नहीं थे। वह सक्रिय सदस्य थे, जिसे उनके बयान के बाद ही खत्म कर दिया गया था। यदुनंदन लाल वर्मा का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है।