हरदोई में बदहाल सड़कों की 54 करोड़ से होगी मरम्मत, शासन ने जारी की पहली किस्त
हरदोई में आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल के प्रयासों से शहर की सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। 54.90 करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण कार्य होगा। ...और पढ़ें

54 करोड़ से शहर के बदहाल मार्ग होंगे दुरुस्त। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, हरदोई। आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के प्रयास से शहर के मार्ग चकाचक नजर आएंगे। गड्ढामुक्त हो जाएंगे, जिससे आवागमन सुगम होगा। इन मार्गों पर 54 करोड़ 90 रुपये से एक कोट पेंटिंग कार्य (डामरीकरण) होगा। शासन ने प्रथम किस्त के रूप में 26 करोड़ 34 लाख रुपये जारी कर दिए हैं, जिससे डामरीकरण का कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
जिंदपीर चैराहा से गिप्शनगंज रेलवे फाटक तक ओवर ब्रिज के दोनों ओर, माल गोदाम चुंगी से नानवानी कोल्ड स्टोर होते हुए महर्षि वाल्मीकि मंदिर के आगे तक, सिनेमा चौराहे से रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज तक, आनंद टाकीज से कलेक्ट्रेट गेट नंबर तीन तक, रेलवेगंज में सरकुलर रोड से पंजाब नेशनल बैंक वाली गली, सेंट्रल बैंक वाली गली एवं इंडियन बैंक वाली गली होते हुए रेलवे स्टेशन रोड तक निर्माण कराया जाएगा।
इसके साथ ही, मुन्नेमियां चौराहे से हिंदी पाठशाला तिराहे तक, नुमाइश चौराहा से डाक बंगला होते हुए पोस्ट ऑफिस तिराहा से जिलाधिकारी कार्यालय गेट संख्या एक के सामने तक, डीएम चौराहा से रेलवेगंज तक, एसपी तिराहा से जिंदपीर चौराहा ओवर ब्रिज तक एक कोट पेंटिंग कार्य (डामरीकरण) कराया जाएगा।
इसके अलावा नुमाइश चौराहा से बड़ा चौराहा होते हुए बिलग्राम चुंगी तक, हिंदी पाठशाला से बड़ा चैराहा, सिनेमा चैराहा होते हुए अस्पताल रोड गांधी तिराहा तक, डाक बंगला तिराहा से सोल्जर बोर्ड चौराहा तक कचेहरी मार्ग पर एक कोट पेंटिंग कार्य (डामरीकरण) कराया जाएगा।
खबरें और भी
आबकारी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने बताया कि इन मार्गों पर डामरीकरण के लिए 54 करोड़ 90 रुपये से स्वीकृत किए गए हैं, जिसमें पहली किस्त के रूप में 26 करोड़ 34 लाख रुपये जारी किए गए हैं। बताया कि इससे सड़क गड्ढामुक्त होगी और आवागमन सुगम होगा।