Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिचार्ज के बाद भी 2-3 दिन तक अपडेट नहीं हो रहे बिल, बिना लाइट के रहने को मजबूर हुए लोग; बिल काउंटर पर उमड़े लोग

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:16 PM (IST)

    हरदोई में स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। रिचार्ज के बावजूद दो-तीन दिन तक बिल अपडेट न होने से बिजली कट रही है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, हरदोई। बिजली उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट प्री पेड मीटर समस्या बन गए है। रिचार्ज करने के बावजूद दो से तीन दिन तक बिल अपडेट न होने से उपभोक्ता विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इससे उपखंड कार्यालयों पर उपभोक्ताओं की लाइनें लंबी होती जा रही है। उनको पूरे दिन धूप में बिल जमा करने के लिए परेशान होना पड़ रहा है।

    बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के उद्देश्य से लगाए गए स्मार्ट प्रीपेड मीटर अब उपभोक्ताओं के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गए हैं। रिचार्ज के बाद भी दो से तीन दिन तक बैलेंस अपडेट न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि उपभोक्ताओं को अपनी ही जमा की गई राशि के बावजूद अंधेरे में रहना पड़ रहा है।

    76 हजार उपभोक्ताओं के घरों में लगाए प्रीपेड स्मार्ट मीटर

    शहर के करीब 76 हजार उपभोक्ताओं के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। इनमें से 47 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का बिल निगेटिव में पहुंच गया है। बिल निगेटिव होते ही बिजली आपूर्ति बाधित करने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। आंकड़ों के अनुसार, जिले में प्रतिदिन दो से ढाई हजार कनेक्शन सिर्फ निगेटिव बैलेंस के कारण काटे जा रहे हैं।

    विभाग की ओर से आनलाइन रिचार्ज की सुविधा विभागीय वेबसाइट, मोबाइल ऐप और अन्य माध्यमों पर उपलब्ध कराई गई है। नियमों के अनुसार रिचार्ज के दो घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति बहाल हो जानी चाहिए, साथ ही शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक बिजली कटौती नहीं की जा सकती। लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है।

    खबरें और भी

    तीन दिन तक बिजली बहाली का इंतजार

    उपभोक्ता रिचार्ज कराने के बाद भी दो से तीन दिन तक बिजली बहाली का इंतजार करते रहते हैं। वर्तमान में एक हजार से अधिक उपभोक्ता ऐसे हैं जिनके घरों की बिजली कटी हुई है, जबकि इनमें से लगभग 600 उपभोक्ता रिचार्ज करा चुके हैं। इसके बावजूद आपूर्ति बहाल न होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

    समस्या के समाधान के लिए उपखंड कार्यालयों और बिजली उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं, जहां उन्हें घंटों धूप में खड़े होकर अपनी शिकायत दर्ज करानी पड़ रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई स्थानों पर उपभोक्ताओं और विभागीय कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

    यह भी पढ़ें- सुलतानपुर में 11 घंटे गुल रही 35 गांव की बिजली, 70 हजार की आबादी हुई प्रभावित, लोगों ने छातों पर गुजारी रात

    अधिशासी अभियंता मीटर अमित राज चित्रवंशी ने बताया कि पूरी प्रणाली ऑनलाइन है और मुख्यालय स्तर से संचालित होती है। सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण यह दिक्कत सामने आई है, जिसे जल्द ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायत हेल्पलाइन नंबर 1912 पर दर्ज करा सकते हैं।