Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सुलतानपुर में 11 घंटे गुल रही 35 गांव की बिजली, 70 हजार की आबादी हुई प्रभावित, लोगों ने छातों पर गुजारी रात

    Updated: Thu, 02 Apr 2026 05:04 PM (IST)

    सुलतानपुर के भदैंया उपकेंद्र में 33 हजार पावर लाइन में फाल्ट के कारण 35 गांवों की बिजली 11 घंटे गुल रही। इससे लगभग 70 हजार लोगों को भीषण गर्मी में रात ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवादसूत्र, भदैंया (सुलतानपुर)। बुधवार की रात 11 बजे भदैंया उपकेंद्र की 33 हजार पावर लाइन में फाल्ट आने से 35 गांवों की बिजली आपूर्ति रात भर ठप रही। इससे करीब 70 हजार लोगों को गर्मी के बीच छतों पर रात गुजारनी पड़ी। लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई।सुबह पानी के लिए लोगों को तरसना पड़ा बुधवार की रात बजे अचानक से पयागीपुर के सप्लाई होने वाली भदैंया उपकेंद्र को जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई।

    इससे अभियाकला, गोपालपुर, बभनगवां, जगदीशपुर, बरुई, पन्ना टिकरी, कामतागंज, बेलामोहन, बेलासदा, अभियाखुर्द, पूरे बाघराय, भरथीपुर, भदैंया, दानपुर, लाखीपुर गर्मी से परेशान लोगों ने जब उपकेंद्र पर फोन किया तो पता चला कि 33 हजार लाइन में फाल्ट आ गया है। रात भरी कर्मी फाल्ट ढूंढते रहे लेकिन पता नहीं चल सका।

    सुबह नौ बजे पता चला कि पयागीपुर के पास रामपुर के पास पावर लाइन में फाल्ट आने से दिक्कत आई है। गुरुवार सुबह 10 बजे करीब 11 घंटे बाद उपकेंद्र की आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे करीब 35 गांवों में बिजली न आने से लोग रात भर मोबाइल चार्ज करने और पानी के लिए परेशान दिखे।

    गर्मी शुरू होते ही समस्या

    बीते छह दिन पूर्व लाइन में फाल्ट के चलते छह घंटे बिजली गुल रही थी। वहीं शाम के समय आए दिन तकनीकी के चलते बिजली गुल हो जाती है। इससे लोगों को मुश्किलें होती हैं। यह हाल तब है कि जब माह भर पूर्व ही पेड़ों की डाल छांटी गई थी और तारों को कसा गया था।

    खबरें और भी

    हनुमानगंज के मनोरथ, शिवम, मनीष, दो मुंहा के राजकुमार, सुशील, जगन्नाथ का कहना है कि विभाग व्यवस्था में सुधार करे। वहीं, अवर अभियंता नीरज सिंह ने बताया कि 33 हजार पावर में फाल्ट आ गई थी। लाइन को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।