सुलतानपुर में जैविक खाद इकाई के लिए 88 लाख आवंटित, टेंडर प्रक्रिया जारी
सुलतानपुर नगर पालिका को टीपी नगर में गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की इकाई स्थापित करने के लिए केंद्रीय वित्त आयोग से 88 लाख रुपये मिले हैं। ...और पढ़ें

जैविक खाद इकाई के लिए 88 लाख आवंटित।
HighLights
टीपी नगर में जैविक खाद इकाई स्थापित होगी।
केंद्रीय वित्त आयोग से 88 लाख रुपये आवंटित।
गीले कचरे से खाद बनेगी, अप्रैल में निर्माण शुरू।
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। नगर पालिका ने टीपी नगर में गीला कचरा से जैविक खाद बनाने के लिए इकाई लगाई जाएगी। नगर पालिका के भेजे गए प्रस्ताव पर केंद्रीय वित्त आयोग से 88 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। पालिका की ओर से टेंडर कराने की प्रक्रिया चल रही है। निविदा तय हो जाने के बाद निर्माण शुरू हो जाएगा। शहर के 25 वार्डों से प्रतिदिन 27 टन कचरा निकलता है। इसमें 17 टन कचरा गीला और 10 टन सूखा होता है।
इस किसानी व बागवानी के लिए उपयोगी होगी खाद ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र में गीले कचरे से बनाई गई जैविक खाद का उपयोग डिवाइडर, पालिका के सभी वार्डों और पार्कों में लगाए पौधों के सृजन में उपयोग किया जाएगा।
किसानी व बागवानी में भी जैविक खाद का उपयोग हो सकेगा। शहर की स्वच्छता व पर्यावरण की दृष्टि से यह प्लांट लाभदायक होगा। इस खाद के उपयोग से पौधों की ताकत बढ़ेगी। जैविक खाद के प्रयोग से पौधे शीघ्र विकसित होंगे।
पालिका की ओर से घरों से निकले गीले कचरे को अलग से देने के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। सफाईकर्मी घर-घर जाकर कचरा इकट्ठा कर रहे हैं।
कूड़ा प्रबंधन के लिए अलहदादपुर में दो, गभड़िया और टीपी नगर में एक-एक ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र संचालित हैं। नगर पालिका आने वाले दिनों में गीले कचरे से बनाई गई जैविक खाद को बेचने की पहल करेगा। इससे पालिका के लिए अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित होगा।
टेंडर के बाद शुरू होगा निर्माण
अधिशासी अधिकारी लालचन्द्र सरोज ने बताया कि कंपोस्ट प्लांट के निर्माण के लिए धनराशि मिल चुकी है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। अप्रैल में प्लांट का निर्माण शुरू होगा। इस प्लांट से बनने वाली जैविक खाद का उपयोग पौधों के सृजन में किया जाएगा।