हरदोई में छत से गिरकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत, परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल
हरदोई के बावन में शिवकेश नामक व्यक्ति की छत से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार रात छत से गिरने के बाद लखनऊ में इलाज हुआ, लेकिन रविवार देर ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
शिवकेश शनिवार रात छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए।
लखनऊ में इलाज के बाद घर लाए गए, लेकिन हालत बिगड़ गई।
रविवार देर रात शिवकेश का निधन, परिवार में मातम छा गया।
संवादसूत्र, बावन (हरदोई)। कस्बा के मुहल्ला भीख ठोक निवासी शिवकेश की छत से गिरने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वजन ने बताया कि शिवकेश शनिवार रात छत पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्वजन ने उन्हें लेकर लखनऊ गए और निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद परिजन शिवकेश को घर वापस ले आए। रविवार देर रात हालत बिगड़ने पर उनकी मौत हो गई। मृतक की मौत से पत्नी और बच्चों समेत स्वजन का रो-रोकर हाल बेहाल है।