Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    '2017 से पहले था माफिया राज, आज विकास की नई गाथा', गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 02:56 PM (GMT+05:30)

    सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन समारोह में भाषण दिया, जिसमें उन्होंने एक्सप्रेसवे को यूपी की प्रगति, रोजगार और आस्था का प ...और पढ़ें

    HighLights

    1. गंगा एक्सप्रेसवे यूपी की प्रगति और रोजगार का आधार।

    2. 2017 से पहले के यूपी और वर्तमान विकास की तुलना।

    3. एक्सप्रेसवे से किसानों, युवाओं और आस्था को लाभ।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/हरदोई। Ganga Expressway | 29 अप्रैल को पीएम मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। अब मेरठ से प्रयागराज का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो सकेगा।

    उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी से पहले सीएम योगी ने संबोधित किया। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे की खासियत के बारे में बताया। साथ ही विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। पढ़िए उनके भाषण की बड़ी बातें...

    सीएम योगी ने सबसे पहले कहा, "भक्त प्रहलाद, वामन और नरसिंह अवतार की पावन भूमि हरदोई में आज का यह अवसर अत्यंत विशेष है। 'देवी सुरेश्वरी, भगवती गंगे!' प्रह्लाद और नरसिंह भगवान की पावन धरा, हरदोई में मैं आपका हृदय से स्वागत करता हूं।"

    यूपी में आस्था और संस्कृति के एक्सप्रेसवे बने- सीएम योगी

    उत्तर प्रदेश के अंदर सिर्फ यह एक्सप्रेस-वे हमारी दूरी को ही कम नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन सभी पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर भी है।

    साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अंदर इन एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्नदाताओं किसानों की उन्नति के ये एक्सप्रेसवे बने हैं, युवाओं के रोजगार के एक्सप्रेसवे बने हैं, आस्था और संस्कृति के एक्सप्रेसवे हैं और प्रदेश की समृद्धि के एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।

    ्िैािाैिाैि

    '2017 से पहले परिवारवाद में जकड़ा था यूपी'

    सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले का उत्तर प्रदेश परिवारवाद और जातिवाद के जकड़न में, दंगों में, अराजकता में, कर्फ्यू में, माफिया की समानांतर चलने वाले उस अराजकता भरे माहौल में विकास की, रोजगार की, नए निवेश की कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था।

    'आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि, पिछले 9 वर्ष के अंदर डबल इंजन के सरकार का परिणाम, आज उत्तर प्रदेश के अंदर एक्सप्रेस वे का नेटवर्क, हाइवे,डिस्ट्रिक्ट वे,ग्रामीण सड़को के 4 लाख किलोमीटर का एक बेहतरीन नेटवर्क हम सबको देखने को मिल रहा है।'

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 1.22.49 PM

    'इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी हो रही मजबूत'

    मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे के कायाकल्प पर जोर देते हुए कहा कि आज राज्य में 'डबल इंजन' सरकार की ताकत स्पष्ट रूप से धरातल पर दिखाई दे रही है। प्रदेश में इंटर-स्टेट कनेक्टिविटी को मजबूत करने के साथ ही हर जिला, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को 4-लेन व 2-लेन सड़कों के जाल से जोड़ा जा रहा है।

    यह भी पढ़ें- Ganga Expressway LIVE: पीएम मोदी बोले- सपाई महिला विरोधी हैं, हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का किया लोकार्पण

    'पीएम के मार्गदर्शन में 7 शहरों में शुरू हुई मेट्रो सेवा'

    कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में 7 शहरों में मेट्रो सेवा और देश की पहली रैपिड रेल (दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर) का संचालन कर दूरियों को समेटने का कार्य किया गया है।

    आज उत्तर प्रदेश की असीम संभावनाओं (Unlimited Potential) को नई उड़ान देने के लिए एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल, इनलैंड वाटर-वे, मेट्रो और डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण इस विकास यात्रा का प्रमाण है।

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 10.54.23 AM (1)

    'गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 18000 भूमि का हुआ अधिग्रहण'

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि मेरठ से प्रयागराज तक के 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए 18,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया है।

    साथ ही, लगभग 7,000 एकड़ भूमि पर इंडस्ट्रियल क्लस्टर और लॉजिस्टिक हब विकसित किए जा रहे हैं, जो युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगे।

    'जिन्होंने भूमि दी, उन्हें आभार'

    इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए उन्होंने 12 जनपदों के उन 1 लाख से अधिक अन्नदाता किसानों का विशेष आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपनी भूमि देकर इस विकास यात्रा में बहुमूल्य योगदान दिया है।

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 12.59.18 PM

    'पीएम ने 2021 में गंगा एक्सप्रेसवे की रखी थी आधारशिला'

    सीएम योगी ने कहा कि दिसंबर 2021 में प्रधानमंत्री द्वारा आधारशिला रखे जाने के बाद, कोरोना जैसी वैश्विक चुनौतियों के बावजूद गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण 'नए भारत' के 'नए उत्तर प्रदेश' के कायाकल्प का सशक्त प्रमाण है।

    प्रधानमंत्री के दूरदर्शी मार्गदर्शन और स्पष्ट नीतियों के फलस्वरूप, यह आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर न केवल आवागमन को सुगम बना रहा है, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को भी नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। यह परियोजना प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

    यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे में पहुंचेंगे