गंगा एक्सप्रेसवे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, मेरठ से प्रयागराज अब सिर्फ 6 घंटे में पहुंचेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई में 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बने 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प ...और पढ़ें
HighLights
पीएम मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया।
594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे 36,230 करोड़ रुपये में बना।
मेरठ से प्रयागराज का सफर अब सिर्फ 6 घंटे में।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरदोई में बुधवार को उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया। मल्लावां में प्रधानमंत्री ने 36,230 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 594 किलोमीटर लंबे और छह लेन वाले गंगा एक्सप्रेस का लोकार्पण किया।
लोकार्पण समारोह में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर और ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद थे।
अब मेरठ से प्रयागराज का सफर सिर्फ 6 घंटे में पूरा हो सकेगा। ये एक्सप्रेसवे 12 जिलों से होकर गुजरता है, जिसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर रनवे सा एहसास: स्मार्ट कंट्रोल रूम, मेरठ से प्रयागराज सिर्फ 6 घंटे में पहुंचें; पढ़ें खास बातें

ये यूपी के विकास की नई लाइफलाइन- मोदी
गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ये एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के विकास की नई लाइफलाइन है। यूपी के विकास को और रफ्तार मिलेगी।
पीएम ने सपा पर साधा निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने जनसभा को संबोधित किया और कहा कि समाजवादी पार्टी तो विकास विरोधी भी है और नारी विरोधी भी है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों देश ने एक बार फिर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का नारी विरोधी चेहरा देखा है।
-1777453810468.jpeg)
यूपी में आस्था और संस्कृति के एक्सप्रेसवे बने- सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के अंदर सिर्फ यह एक्सप्रेस-वे हमारी दूरी को ही कम नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन सभी पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर भी है।
साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अंदर इन एक्सप्रेसवे के माध्यम से अन्नदाताओं किसानों की उन्नति के ये एक्सप्रेसवे बने हैं, युवाओं के रोजगार के एक्सप्रेसवे बने हैं, आस्था और संस्कृति के एक्सप्रेसवे हैं और प्रदेश की समृद्धि के एक्सप्रेसवे बन रहे हैं।