विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर बस अड्डे पर दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप, 450 रोडवेज कर्मियों का परीक्षण

Published: Thu, 08 Oct 2026 06:37 PM (GMT+05:30)

गढ़मुक्तेश्वर में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे पर दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया। ...और पढ़ें

गढ़मुक्तेश्वर बस अड्डे पर दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप, 450 रोडवेज कर्मियों का परीक्षण   ( एआई जेनरेटेड इमेज )

गढ़मुक्तेश्वर बस अड्डे पर दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप, 450 रोडवेज कर्मियों का परीक्षण ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. गढ़मुक्तेश्वर बस अड्डे पर दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप आयोजित।

  2. 450 से अधिक रोडवेज कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

  3. मौसमी बीमारियों की रोकथाम और बचाव की सलाह दी गई।

जागरण संवाददाता, गढ़मुक्तेश्वर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे में दो दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया।

इसमें चालक परिचालक समेत कर्मचारियों की सेहत का परीक्षण कर मौसम में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम और उनसे बचाव की सलाह दी गई।

गढ़ चौपला स्थित उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बस अड्डे में बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तत्वाधान में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का समापन किया गया। जिसमें निगम के चालक और परिचालकों समेत 450 से ज्यादा कर्मचारियों की सेहत का परीक्षण करते हुए जरूरी सुझाव भी दिए गए।

डॉक्टर सरताज अली, डाक्टर सुरेंद्र सिंह और नेत्र चिकित्सक डाक्टर कुलवंत सिंह ने चालक परिचालक समेत रोडवेज कर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह जागरूक रहने का संकल्प दिलाया।

चिकित्सकों ने बताया कि मौसम बदलाव में कई तरह की बीमारी पांव पसारने लगती हैं, जिनकी रोकथाम परहेज करना सर्वाधिक जरूरी हो जाता है।

इस दौरान एआरएम हेमंत मिश्रा ने सभी चालक परिचालकों सहित कर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है और समय समय पर जांच कराते रहे। इस अवसर पर आलोक यादव, इदरीस खान, देवेंद्र चौहान, बच्चू सिंह, आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- रोडवेज कर्मियों का 12 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, प्रयागराज डिपो के कर्मी सड़क पर उतरे