मोदी-योगी की तस्वीरों से सजी कांवड़ लेकर निकले शिवभक्त, हापुड़ में हुआ जोरदार स्वागत
हापुड़ में हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों की एक भव्य कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों से सजाया गया ह ...और पढ़ें

लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं योगी-मोदी के चित्रों वाली कांवड़।
HighLights
प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की तस्वीरों से सजी कांवड़।
बुलंदशहर के शिवभक्तों का हापुड़ में जोरदार स्वागत।
कांवड़ यात्रा में आध्यात्म और देशभक्ति का अनूठा संगम।
जागरण संवाददाता, हापुड़। श्रावण मास में हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर लौट रहे शिवभक्तों की आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। बुलंदशहर जिले के आवास विकास क्षेत्र के रहने वाले शिवभक्तों की एक भव्य कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
कांवड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों और कटआउट से विशेष रूप से सजाया गया है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर बुलंदशहर लौट रहे शिवभक्तों का जत्था रविवार को हापुड़ शहर में पहुंचा। कांवड़ पर सजी प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरों को देखने के लिए राहगीरों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
कांवड़ की सजावट और श्रद्धालुओं के उत्साह ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। हापुड़ में प्रवेश करते ही स्थानीय निवासियों और समाजसेवियों ने शिवभक्तों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। शिवभक्तों ने बताया कि कांवड़ यात्रा उनके लिए आस्था और श्रद्धा का विषय है।
शिवभक्त बोले, आध्यात्म और देशभक्ति अलग-अलग नहीं
बुलंदशहर के रहने वाले शिवभक्तों ने कहा कि कांवड़ यात्रा केवल गंगाजल लाने की धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और संस्कारों से जुड़ी यात्रा है। कांवड़ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लगाने का उद्देश्य आध्यात्म के साथ देश और प्रदेश के प्रति सम्मान की भावना को प्रदर्शित करना है।
खबरें और भी
शिवभक्तों ने कहा कि उनके लिए आध्यात्म और देशभक्ति अलग-अलग नहीं, बल्कि एक-दूसरे से जुड़ी भावनाएं हैं। हर-हर महादेव के जयघोष के साथ वे राष्ट्रप्रेम का संदेश भी लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले कांवड़ में दिखा रिश्तों का अनोखा रंग, भोले की राह पर भाई को मिल रहा बहनों का सहारा