आखिर पाकिस्तान क्यों जाना चाहती थी हापुड़ की तबस्सुम? Google सर्च से बीकानेर तक की कड़ी खंगाल रहीं ATS-IB
सिंभावली, हापुड़ की तबस्सुम के पाकिस्तान जाने की जिद में घर से निकलने के मामले ने सुरक्षा एजेंसियों को उलझा दिया है। एटीएस, आईबी और एलआईयू उसकी डिजिटल ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
तवस्सुम के पाकिस्तान जाने की जिद ने सुरक्षा एजेंसियां उलझीं।
एटीएस, आईबी ने महिला से पूछताछ कर जांच तेज की।
डिजिटल गतिविधियों और बीकानेर यात्रा की हो रही पड़ताल।
जागरण संवाददाता, सिंभावली (हापुड़)। पाकिस्तान जाने की जिद में घर से निकली सिंभावली के गांव हरौड़ा की रहने वाली तस्सुम के मामले ने सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर महिला पाकिस्तान क्यों जाना चाहती थी?
बीकानेर से हापुड़ लौटने के बाद एटीएस, आइबी और एलआइयू की सक्रियता ने मामले को और गंभीर बना दिया है।
शनिवार को एटीएस ने तवस्सुम से करीब दो घंटे तक पूछताछ कर उसके घर से निकलने से लेकर बीकानेर पहुंचने तक की पूरी कड़ी खंगाली। वहीं रविवार को आइबी की टीम ने भी महिला और उसके स्वजन से बातचीत कर उसके संपर्कों और गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई।
गूगल पर आपत्तिजनक सामग्री तलाशती थी महिला
जांच में सामने आया है कि महिला अपने मोबाइल फोन पर गूगल के माध्यम से आपत्तिजनक सामग्री तलाशती रही है। अब एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि यह उसकी व्यक्तिगत रुचि थी या किसी व्यक्ति अथवा इंटरनेट मीडिया से प्रभावित होकर वह ऐसी सामग्री तलाश रही थी।
उसके मोबाइल फोन और डिजिटल गतिविधियों से जुड़े पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पूछताछ के दौरान स्वजन की ओर से महिला को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाने पर जोर दिया जा रहा है।
उनका कहना है कि महिला पिछले कुछ समय से पाकिस्तान जाने की जिद कर रही थी और उसके व्यवहार में भी बदलाव दिखाई दे रहा था।
हालांकि सुरक्षा एजेंसियां केवल स्वजन के दावे के आधार पर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहतीं। महिला के बयानों, उसकी गतिविधियों और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों का आपस में मिलान किया जा रहा है।
बीकानेर तक अकेले पहुंचने ने बढ़ाए सवाल
महिला के घर से निकलने के बाद बीकानेर तक पहुंचने की कड़ी भी जांच का अहम हिस्सा है। एजेंसियां यह पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि महिला अकेले बीकानेर पहुंची या रास्ते में किसी ने उसकी मदद की।
खबरें और भी
उसने यात्रा के लिए किस माध्यम का इस्तेमाल किया और वहां पहुंचने के बाद किन लोगों के संपर्क में आई, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।
गांव में भी खंगाले जा रहे संपर्क
एलआइयू ने गांव में महिला के आसपास रहने वाले लोगों और उसके संपर्क में रहने वालों से पूछताछ कर बयान दर्ज किए हैं। एजेंसियां उसके सामाजिक दायरे के साथ-साथ मोबाइल और इंटरनेट मीडिया से जुड़े संपर्कों को भी जोड़कर देख रही हैं।
फिलहाल किसी आतंकी संगठन या पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से महिला के संबंध की पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियों के सामने फिलहाल दो प्रमुख पहलू हैं।
पहला, महिला की पाकिस्तान जाने की जिद के पीछे वास्तविक वजह क्या थी और दूसरा, क्या वह किसी व्यक्ति या आनलाइन संपर्क से प्रभावित थी। इन दोनों पहलुओं की पुष्टि के लिए एजेंसियां महिला के बयानों और डिजिटल गतिविधियों का सत्यापन कर रही हैं।
दो घंटे चली पूछताछ, जुटाए जाएंगे साक्ष्य
पाकिस्तान जाने की जिद में घर से निकली तवस्सुम के मामले में आइबी समेत खुफिया एजेंसियों ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। रविवार को करीब दो घंटे तक पड़ताल के बाद अब सोमवार को भी आइबी महिला और उसके स्वजन से जानकारी जुटाएगी।
महिला के मोबाइल, इंटरनेट मीडिया गतिविधियों, गूगल सर्च हिस्ट्री और संपर्कों की जानकारी खंगाली जा रही है। बीकानेर तक पहुंचने के दौरान वह किन लोगों के संपर्क में रही, इसकी भी पड़ताल हो रही है।
वहीं, एलआइयू गांव में महिला के आसपास के लोगों से पूछताछ कर चुकी है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन या पाकिस्तान स्थित नेटवर्क से संबंध की पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान जाने की जिद में हापुड़ से निकली थी तबस्सुम, बीकानेर में पकड़ी गई तो मचा हड़कंप; ATS और IB अलर्ट
हम महिला और परिवार पर लगातार नजर बनाए हैं। हालांकि उससे पूछताछ में हमारी भूमिका नहीं है। इस मामले को आइबी, एलआइयू और एटीएस के अधिकारी देख रहे हैं। रविवार को भी महिला के परिवार से बातचीत की गई है। सोमवार को भी आइबी के अधिकारियों के आने की उम्मीद है।
सुरेश कुमार- एसएचओ थाना सिंभावली।