विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ के कपूरपुर में नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग, 50 टीन तेल और कच्चा माल जलकर खाक

Published: Sun, 16 Aug 2026 05:32 PM (IST)

धौलाना के कपूरपुर में शनिवार को एक नमकीन फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का तेल और ...और पढ़ें

कपूरपुर में शनिवार को नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

कपूरपुर में शनिवार को नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। 

HighLights

  1. कपूरपुर की नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

  2. खाद्य तेल और मैदा सहित लाखों का सामान जला

  3. ग्रामीणों ने दमकल से पहले आग पर पाया काबू

संवाद सहयोगी, धौलाना। कपूरपुर में शनिवार को नमकीन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खाद्य तेल के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आसमान में उठता धुएं का गुबार देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों ने अपने प्रयास से दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से करीब 50 कनस्तर तेल, मैदा के कट्टे और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि धुआं काफी दूर से दिखाई दे रहा था।

ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास

फैक्ट्री मालिक बलवीर सिंह ने बताया कि उन्हें फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया तो वह मौके पर पहुंचे। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी। ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। उन्होंने बताया कि दमकल की गाड़ियां पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया था।

उन्होंने बताया कि आग में लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। सूचना पर थाना प्रभारी रघुराज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री का निरीक्षण किया। फैक्ट्री मालिक ने प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट को आग का कारण बताया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ में संदिग्ध परिस्थितियों में स्विफ्ट डिजायर कार में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस