विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ गौरव त्यागी हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले अजय राय, न्याय दिलाने का दिया भरोसा

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Fri, 04 Sep 2026 11:41 AM (IST)

हापुड़ में पीट-पीटकर मारे गए गौरव त्यागी के परिवार से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और सपा का एक प्रतिनिधिमंडल ...और पढ़ें

गौरव त्यागी के परिवार से मिलने पहुंचे अजय राय। जागरण

गौरव त्यागी के परिवार से मिलने पहुंचे अजय राय। जागरण

HighLights

  1. कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गौरव त्यागी के परिवार से मुलाकात की।

  2. सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को न्याय और मदद का भरोसा दिया।

  3. सपा ने परिवार को मुआवजा, नौकरी और सुरक्षा की मांग की।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में पीट-पीटकर मौत के घाट उतारे गए गौरव त्यागी के परिवार के आंसू पोंछने और घटना की जानकारी लेने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है।

गौरव की हत्या को लेकर परिवार और समाज में व्याप्त आक्रोश के बीच अजय राय की इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है।

सपा का सरकार पर हमला

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गंव मोहम्मदपुर आजमपुर में गौरव त्यागी की निर्मम हत्या के मामले में सपा का दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को गांव पहुंचा। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का भरोसा दिया। सपा नेताओं ने सरकार से परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।

जल्द कड़ी सजा दिलाई जाए

सपा विधायक शाहिद मंजूर, कमाल अख्तर और अतुल प्रधान ने कहा कि युवक की हथौड़ों से पीटकर हत्या किया जाना बेहद गंभीर और जघन्य घटना है। इस वारदात ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमे की सुनवाई त्वरित न्यायालय में कराकर आरोपितों को जल्द से जल्द कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए।

नेताओं ने कहा कि मृतक के बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था सरकार कराए और परिवार को आर्थिक सहायता के साथ पर्याप्त सुरक्षा दी जाए। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाजवादी पार्टी पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।

सपा जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर, पूर्व मंत्री भूषण त्यागी, रवींद्र चौधरी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, श्रवण त्यागी, नितिन त्यागी, प्रियांक त्यागी, रिजवान चौधरी, सिद्धार्थ चौधरी, सुधीर चौहान, अमित शर्मा और मोहित नागर समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी परिवार को सांत्वना दी।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि घटना की रिपोर्ट तैयार कर पूर्व मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। पार्टी नेताओं के अनुसार, अखिलेश यादव स्वयं मामले का संज्ञान ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें- हापुड़ गौरव त्यागी हत्याकांड: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 25 हजार का इनामी जसवंत गिरफ्तार