हापुड़: खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला, जांघ पर पंजों के निशान; वन विभाग ने शुरू की जांच
हापुड़ के नयागांव इनायतपुर में खेत में काम कर रहे किसान नैपाल सिंह पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। वन विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच शु ...और पढ़ें

अस्पताल में घायल नैपाल सिंह। सौ- इंटरनेट मीडिया
HighLights
हापुड़ के नयागांव इनायतपुर में किसान पर तेंदुए का हमला।
किसान नैपाल सिंह घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती।
वन विभाग ने जांच शुरू की, ग्रामीणों को किया जागरूक।
संवाद सहयोगी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। नयागांव इनायतपुर में रहने वाले एक किसान पर मंगलवार की दोपहर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए के अचानक हमले में किसान घायल हो गया है, जिसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
गढ़मुक्तेश्वर के नयागांव इनायतपुर में रहने वाले नैपाल सिंह मंगलवार की दोपहर खेतों पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेंदुए ने उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे पूर्व की तेंदुए उनका पीछे से दबोच पाता, वह घूम गए, जिससे उनकी जांघ पर पंजे के गहरे निशान लग गए।
अचानक निकली चींख एवं अज्ञात कारणों से तेंदुआ वहां से भाग निकला। इसके बाद वह किसी तरह गांव में पहुंचे तथा लोगों को घटना से अवगत कराया।
ग्रामीणों को जागरूक किया
लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग की टीम को दी, जिसके बाद प्रभागीय वन अधिकारी गौतमसिंह एवं टाइगर गार्जियन भारत भूषण गर्ग मौके पर पहुंचे तथा घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराते हुए तेंदुए के पद चिन्हों की पहचान की।
पीड़ित नैपाल से भी टीम द्वारा जानकारी की गई। इस दौरान टीम ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनको जागरूक किया। उन्होंने लोगों से जंगल में अकेले अथवा खाली हाथ नहीं जाने, पशुओं को खुले में नहीं बांधने की अपील करते हुए जागरूक किया।
जांच के लिए भेजे गए फोटो
वन रेंजर करन सिंह ने बताया कि किसान की टांग पर मिले निशानों को तेंदुए के पंजों के निशान नहीं माना जा सकता। तेंदुए के पंजों के निशान सामान्य तौर पर गहरे होते हैं।
घटना से संबंधित फोटो जांच के लिए आगे भेजे गए हैं इस अवसर पर नयागांव इनयातपुर सुशील राणा, ग्राम प्रधान अब्दुल्लापुर टीकम सिंह, सरदार गुरदीप सिंह, गिरीश शर्मा, नरेंद्र सिंह, पवन शर्मा, विक्की सिंह, कावल सिंह, अभिजोत सिंह, हरिराम,जयपाल सिंह, चेतन शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

