DM के अंदाज ने जीता दिल, प्रोटोकॉल को पीछे छोड़ बच्चों के बीच पहुंचीं कविता मीना; खिलाए बिस्किट
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेते समय डीएम कविता मीना ने सड़क किनारे बच्चों को बिस्किट बांटे। उनके इस संवेदनशील व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया प ...और पढ़ें
-1786270439544_m.webp)
बच्चों के पास पहुंचीं डीएम और बिस्कुट बांटकर जीता दिल। जागरण
HighLights
डीएम कविता मीना ने सड़क किनारे बच्चों को बिस्किट बांटे।
कांवड़ यात्रा निरीक्षण के दौरान काफिला रोक बच्चों से मिलीं।
बच्चों से स्कूल जाने की बात पूछी, प्रवेश के आदेश दिए।
जागरण संवाददाता, हापुड़। कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने निकलीं डीएम कविता मीना का एक अलग ही अंदाज लोगों को देखने को मिला। सड़क किनारे खड़े मासूम बच्चों पर नजर पड़ते ही डीएम ने न सिर्फ अपना काफिला रुकवाया, बल्कि प्रोटोकॉल की औपचारिकताओं को पीछे छोड़कर खुद बच्चों के पास पहुंच गईं।
उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा और अपने हाथों से उन्हें बिस्किट के पैकेट बांटे। इस सहज और संवेदनशील व्यवहार का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान डीएम ने बच्चों से पूछा कि वह स्कूल जाते हैं क्या। इस पर बच्चों ने अब स्कूल जाने की बात कही। डीएम ने उनका प्रवेश स्कूल में कराने के आदेश दिए हैं।
दरअसल, डीएम कविता मीना व एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह सिंह कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए निरीक्षण पर निकली थीं। सड़क पर सरकारी वाहनों का काफिला आगे बढ़ रहा था।
डीएम ने अपना काफिला रुकवा दिया
इसी दौरान डीएम की नजर सड़क किनारे खड़े कुछ बच्चों पर पड़ी। बच्चों को देखते ही डीएम ने अपना काफिला रुकवा दिया। वह वाहन से नीचे उतरीं और सीधे बच्चों के बीच पहुंच गईं। अचानक डीएम को अपने सामने देखकर बच्चे भी उत्साहित नजर आए। डीएम ने बेहद सहजता से बच्चों से बातचीत की और उनका हालचाल जाना।
इसके बाद उन्होंने बच्चों को बिस्किट के पैकेट दिए। कुछ देर के लिए कांवड़ यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण कर रहा प्रशासनिक काफिला बच्चों की मुस्कान का हिस्सा बन गया।
यह भी पढ़ें- कांवड़ मार्ग पर जलभराव देख भड़कीं डीएम, NHAI और IRB के अधिकारियों को लगाई फटकार
डीएम के इस अंदाज ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया। किसी ने इस पल को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने वाले लोग डीएम के इस व्यवहार को उनकी संवेदनशीलता और सहजता से जोड़कर तारीफ कर रहे हैं।