Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ मार्ग पर जलभराव देख भड़कीं डीएम, NHAI और IRB के अधिकारियों को लगाई फटकार

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 08:32 AM (IST)

    हापुड़ में कांवड़ यात्रा मार्ग पर जलभराव और बदहाल सर्विस रोड को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने एनएचएआई और आइआरबी अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्ह ...और पढ़ें

    कांवड़ियों की सुविधा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण। जागरण

    कांवड़ियों की सुविधा पर प्रशासन की पैनी नजर, डीएम-एसपी ने किया औचक निरीक्षण। जागरण

    जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में कांवड़ यात्रा मार्ग पर जलभराव और बदहाल सर्विस रोड को लेकर जिलाधिकारी कविता मीना ने कड़ा रुख अपनाया है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान हाईवे किनारे सर्विस रोड पर दो से तीन फीट तक पानी भरा मिला, जबकि कई स्थानों पर गहरे गड्ढे भी पाए गए।

    इस स्थिति को कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा मानते हुए डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) और संचालन कंपनी आइआरबी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई है।

    डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जलभराव वाले स्थानों पर तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए 10 स्थानों पर पंपसेट लगाकर पानी की निकासी कराने के आदेश दिए गए है। इसके साथ ही सर्विस रोड के गड्ढों की मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित और सुगम बनाने के निर्देश भी दिए हैं।

    वहीं, निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी गई कि कांवड़ियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। यदि कहीं भी जलभराव या सड़क की खराब स्थिति के कारण दुर्घटना होती है तो संबंधित एजेंसियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासन ने जल निकासी और मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर पूरा कराने के निर्देश दिए हैं, ताकि कांवड़ यात्रा निर्बाध और सुरक्षित रूप से संचालित हो सके।

    कोतवाली देहात के सामने भी बदहाल हालात

    कोतवाली देहात के सामने सर्विस रोड पर तीन-तीन फीट तक जलभराव और गहरे गड्ढे मिले। इस मार्ग से बड़ी संख्या में कांवड़िये गुजर रहे हैं, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है। डीएम ने इस स्थिति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल जल निकासी और गड्ढों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए।

    खबरें और भी

    रखरखाव न होने से एनएचएआई के बोरवेल बेकार

    पिछले दिनों दैनिक जागरण द्वाराकी गई पड़ताल के दौरान सामने आया कि जलनिकासी के लिए एनएचएआइ द्वारा लगाए गए कई बोरवेल देखभाल और नियमित रखरखाव के अभाव में बंद पड़े हैं।

    यही वजह है कि बारिश का पानी सर्विस रोड से नहीं निकल पा रहा और कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक जलभराव हो गया है। डीएम ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए बोरवेलों को तत्काल चालू कराने और जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

    हाईवे के किनारे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति है। इसके चलते डीएम ने नाराजगी जताई है। डीएम की ओर से हर हाल में जलभराव साफ कराने के आदेश दिए हैं। इसके लिए हम दस स्थानों पर पंपसेट लगवा रहे हैं। वर्षा के उपरांत बोरवेल को ठीक कराकर जल निकासी की स्थाई व्यवस्था कराई जाएगी। - अमित शर्मा, पीडी, एनएचएआई