विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हापुड़ बदनौली गोलीकांड: दलित युवक की इलाज के दौरान मौत, तनाव के बीच गांव में भारी फोर्स तैनात; SIT गठित

By Thakur D P AryaEdited By: Kapil Kumar
Published: Sun, 06 Sep 2026 10:33 AM (IST)

हापुड़ के बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिससे दलित समाज में ...और पढ़ें

हापुड़ के बदनौली गांव में भारी फोर्स तैनात। जागरण

हापुड़ के बदनौली गांव में भारी फोर्स तैनात। जागरण

HighLights

  1. बदनौली गोलीकांड में घायल दलित युवक दीपक की मौत हो गई।

  2. मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान संदीप सिंह सहित पांच गिरफ्तार।

  3. पुलिस की भूमिका की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई।

जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में बदनौली गोलीकांड ने पुलिस की कार्रवाई पर सवालों के बीच रविवार को गंभीर मोड़ ले लिया। गोली लगने से घायल दलित युवक दीपक की मेरठ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

शुक्रवार को गांव में जाट और दलित समाज के लोगों के बीच हुए विवाद के दौरान गोलीबारी और पथराव हुआ था। गोली लगने से तीन लोग घायल हुए थे, जबकि पथराव में चार लोगों को चोट आई थी।

WhatsApp Image 2026-09-06 at 10.17.24मृतक युवक का फाइल फोटो। जागरण

पांच आरोपी गिरफ्तार

वहीं, दीपक की मौत की सूचना मिलते ही दलित समाज में आक्रोश फैल गया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पूर्व प्रधान संदीप सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं, दलित पक्ष की ओर से 33 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

79708230

गांव में तनाव बरकरार

दीपक की मौत के बाद पुलिस-प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही मामले में नामजद और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की चुनौती बढ़ गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।

ADG के निर्देश पर एसआईटी गठित

उधर, अधिकारियों की ओर से दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। गोलीकांड में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के बावजूद पुलिस की भूमिका को लेकर उठ रहे सवालों की जांच के लिए एडीजी के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है।

पुलिस कार्रवाई की पड़ताल करेगी SIT

टीम घटना से पहले और बाद में पुलिस की कार्रवाई की पड़ताल करेगी। यह भी देखा जाएगा कि विवाद की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने क्या कदम उठाए, मौके पर पहुंचने में कोई देरी हुई या नहीं और घटना के बाद घायलों को उपचार दिलाने में किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई।

एसआईटी को 3 दिन में अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपनी है। दीपक की मौत के बाद अब एसआईटी की जांच और पुलिस की कार्रवाई दोनों पर निगाहें टिक गई हैं। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- हापुड़ फायरिंग कांड में DIG का बड़ा एक्शन, CO सिटी और SHO हटे; पूर्व प्रधान समेत 5 आरोपी गिरफ्तार