हापुड़ में देर रात सोते समय दो बहनों पर फेंका तेजाब, गंभीर हालत में मेरठ किया रेफर
हापुड़ के माधापुर गांव में रविवार रात दो सोती बहनों पर तेजाब से हमला किया गया, जिससे वे गंभीर रूप ...और पढ़ें
-1788057120735_m.webp)
घटना के बाद मौके पर जमा हुई भीड़। जागरण
HighLights
हापुड़ में दो सोती बहनों पर तेजाब से हमला।
दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलसीं, मेरठ रेफर।
पूर्व मंगेतर हर्ष भाटी हिरासत में, पूछताछ जारी।
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधापुर में रविवार रात करीब 1:30 बजे घर में सो रही दो बहनों पर तेजाब डालने की सनसनीखेज घटना सामने आई। हमले में दोनों बहनें गंभीर रूप से झुलस गईं।
वहीं, चीख-पुकार सुनकर जागे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।
आरोपी मौके से फरार
पुलिस के अनुसार, रात में दोनों बहनें घर में सो रही थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन पर तेजाब फेंक दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही सिंभावली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई।
-1788057930212.webp)
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध आरोपी हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी के हर्ष भाटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
टूट गया था रिश्ता
पिछले दिनों बड़ी लड़की कीर्ति का रिश्ता हर्ष के साथ तय हुआ था, जो बाद में टूट गया। वह इससे नाराज बताया जाता है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों और आरोपी की भूमिका की जांच कर रही है।
घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में पुरानी रंजिश में फार्म हाउस में घुसकर हमला, सिर समेत शरीर पर आईं गंभीर चोटें; घायल की मौत
