हापुड़ में हैवानियत: 5 घंटे तक गायब रही 17 साल की किशोरी, आपबीती सुनकर दंग रह गए परिजन
हापुड़ में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, हापुड़। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में अपने मामा के यहां पर रहकर पढ़ाई करने वाली एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उसको एक युवक अपने दोस्त के साथ मिलकर गढ़मुक्तेश्वर के एक होटल में ले गया। वहां पर नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
घटना में शामिल रहे एक आरोपित को बाबूगढ़ पुलिस ने रविवार को दबोच लिया। बाबूगढ़ थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें उसने बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री करीब दो वर्ष पहले से नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले अपने मामा के यहां रहकर अपनी पढ़ाई कर रही थी।
काफी दिनों से परेशान कर रहा था लक्की
मोहल्ले का ही रहने वाला लक्की उनकी पुत्री को काफी दिनों से परेशान कर रहा था तथा उसका पीछा करता था। आरोपित और उसके परिवार ने गलती मानते हुए समझौता कर लिया था। इस घटना के बाद पीड़ित अपनी पुत्री को गांव लेकर आ गया था।
29 जुलाई को उनकी पुत्री अचानक घर से गायब हो गई। करीब पांच घंटे बाद उनकी पुत्री बाबूगढ़ थाने के पास मिली। पता चला की पुत्री को लक्की कुमार बहला फुसलाकर ले गया। बार-बार पूछने पर पुत्री ने बताया कि 29 जुलाई को लक्की ने उसकी दोस्त को फोन पर मैसेज करके बताया कि वह गांव के बाहर खड़ा है और उससे मिलना चाहता है। जिस पर उनकी पुत्री गांव के बाहर पहुंच गई।
खबरें और भी
आरोप है कि आरोपित लक्की अपने दोस्त निक्की के साथ गाड़ी में सवार था और उसने गढ़मुक्तेश्वर के एक होटल में ले जाकर उनकी पुत्री को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया।
यह भी पढ़ें- पेट दर्द का नाटक, पिस्टल की छिनैती और फिर... पिलखुवा मुठभेड़ में अस्पताल पहुंचा 1 लाख का इनामी
यह भी पढ़ें- बेखौफ बदमाशों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में बोला धावा, नकदी-बैनामे लेकर फरार; हापुड़ पुलिस पर उठे सवाल