बेखौफ बदमाशों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष के दफ्तर में बोला धावा, नकदी-बैनामे लेकर फरार; हापुड़ पुलिस पर उठे सवाल
हापुड़ में भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा के महादेव प्रॉपर्टीज कार्यालय में चोरों ने 77 हजार नकदी और महत्वपूर्ण बैनामे चुरा लिए। पुलिस सीसीटीवी फ ...और पढ़ें
-1785732715648_m.webp)
हापुड़ में भाजपा नेता के दफ्तर में चोरी। जागरण
HighLights
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के कार्यालय में चोरी की वारदात
चोरों ने 77 हजार नकदी व महत्वपूर्ण बैनामे चुराए
दो साल में चौथी घटना, पुलिस जांच में जुटी
जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ में बेखौफ चोरों ने पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार स्थित हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण के समीप भाजपा जिला उपाध्यक्ष जय भगवान शर्मा उर्फ पिंटू प्रधान (रामपुर वाले) के 'महादेव प्रॉपर्टीज' कार्यालय को चोरों ने अपना निशाना बनाया है।
शातिर चोर दीवार में कुंबल करके अंदर दाखिल हुए और दफ्तर में रखी 77 हजार की नकदी, संपत्तियों के महत्वपूर्ण बैनामे व अन्य कीमती सामान चुराकर फरार हो गए।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वहीं, सोमवार सुबह जब लोग कार्यालय पहुंचे तो बिखरा सामान और टूटी दीवार देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने में जुटी है।
दो साल में यह चौथी बार वारदात
उधर, इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में गहरा रोष है। बताया जा रहा है कि पिछले दो वर्षों के भीतर इसी कार्यालय में चोरी की यह चौथी घटना है, जिसने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में एक गिरोह का पर्दाफाश, मुकीम काला गैंग के पूर्व सदस्य समेत दो अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही वारदात का पर्दाफाश किया जाएगा।