गोरखपुर का तरंग ओवरब्रिज आज से हल्के वाहनों के लिए खुला, मिलेगी बड़ी राहत
गोरखपुर का तरंग ओवरब्रिज आज हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा, जिससे लाखों लोगों को यातायात जाम से राहत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग ने काम पूरा कर लिया ...और पढ़ें

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन से पूरा किया काम। फाइल फोटो
HighLights
आज हल्के वाहनों के लिए खुलेगा तरंग ओवरब्रिज।
लाखों की आबादी को मिलेगी यातायात जाम से निजात।
तीन दिन बाद सभी वाहनों के लिए पूरी तरह खुलेगा पुल।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। तरंग ओवरब्रिज सोमवार को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही लाखों की आबादी को कई दिनों से हो रही समस्या से निजात मिल जाएगी। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन ने काम पूरा करा लिया है।
अधिशासी अभियंता यूपी सिंह ने बताया कि सोमवार को हल्के वाहनों के लिए ओवरब्रिज खोल दिया जाएगा। इसके तीन दिन बाद सभी वाहनों के लिए पूरी तरह ओवरब्रिज खोल दिया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि तीन दिनों तक अनुरक्षण कार्यों को मजबूत होने दें ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न हो।
तरंग ओवरब्रिज का निर्माण जून 2013 में किया गया था। आर्य नगर में तरंग टाकिज के पास से तरंग रेलवे क्रासिंग के ऊपर होते हुए हड़हवा फाटक की तरफ गोकुल अपार्टमेंट के सामने तक ओवरब्रिज बना है। यह पुल हड़हवा फाटक की तरफ से गोरखनाथ, एल्युमीनियम फैक्ट्री के साथ ही असुरन, मेडिकल कालेज रोड आदि इलाकों को जोड़ता है।
आर्य नगर की ओर से बक्शीपुर, गीता प्रेस, गोलघर, घंटाघर, पांडेयहाता आदि इलाकों की तरफ इस ओवरब्रिज के माध्यम से पहुंचना आसान हो जाता है। ओवरब्रिज के परीक्षण में बेयरिंग बदलने और अन्य कार्य कराने का प्रस्ताव बनाया गया था।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर MMUT के हॉस्टल में शराब-सिगरेट पर सख्ती, तीन महीने में सुधार का लक्ष्य
लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड तीन ने 13 जुलाई से काम शुरू कराया था। 30 जुलाई को ओवरब्रिज खोला जाना था लेकिन काम नहीं पूरा हो सका। नगर निगम के पूर्व उपसभापति व पार्षद ऋषि मोहन वर्मा ने नागरिकों को हो रही दिक्कत को लेकर अधिशासी अभियंता से बात की थी। इसके बाद 10 अगस्त को ओवरब्रिज खोलने का निर्णय लिया गया।