विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में स्पाइसजेट की उड़ान में देरी, वायुसेना की विशेष अनुमति से हुई रवाना

Published: Thu, 03 Sep 2026 10:48 AM (IST)

दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 2 घंटे 15 मिनट देरी से पहुंची, जिससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों ...और पढ़ें

दिल्ली के लिए शाम सात बजे रवाना होने वाली फ्लाइट रात 10:15 बजे हुई रवाना। जागरण

 दिल्ली के लिए शाम सात बजे रवाना होने वाली फ्लाइट रात 10:15 बजे हुई रवाना। जागरण

HighLights

  1. स्पाइसजेट की दिल्ली-गोरखपुर फ्लाइट 2 घंटे 15 मिनट लेट हुई।

  2. यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए तीन घंटे इंतजार करना पड़ा।

  3. वायुसेना की विशेष अनुमति से रात 10:15 बजे विमान ने उड़ान भरी।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट बुधवार को दो घंटे 15 मिनट की देरी से एयरपोर्ट पहुंची। इसके चलते दिल्ली जाने वाले यात्रियों को करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। एयरफोर्स की विशेष अनुमति मिलने के बाद रात 10:15 बजे विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

दिल्ली से स्पाइसजेट की फ्लाइट के गोरखपुर पहुंचने का निर्धारित समय शाम 6:30 बजे है, जबकि यात्रियों को लेकर इसे शाम सात बजे दिल्ली के लिए रवाना होना था। दिल्ली जाने वाले यात्री निर्धारित समय से एक घंटे पहले शाम पांच बजे ही एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद यात्रियों को अंदर बैठा दिया गया और वे विमान के आने का इंतजार करते रहे। करीब दो घंटे 15 मिनट की देरी के बाद फ्लाइट रात 8:15 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद रात नौ बजे यात्रियों को विमान में बैठा दिया गया, लेकिन तब तक निर्धारित समय बीत चुका था।

एयरफोर्स की ओर से रात नौ बजे तक ही उड़ान की अनुमति होने के कारण विमान को उड़ान नहीं मिल सकी। यात्री विमान में ही बैठे रहे और बाहर इंतजार कर रहे स्वजन को फोन पर उड़ान नहीं भरने की जानकारी देते रहे। बाद में एयरफोर्स से विशेष अनुमति मिलने के बाद रात 10:15 बजे विमान दिल्ली के लिए रवाना हुआ।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सड़क किनारे खेत में मिली महिला की नग्न लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

एयरफोर्स निदेशक संजय कुमार ने बताया कि विशेष अनुमति के बाद स्पाइसजेट के विमान ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी। देरी के चलते यात्रियों को कुछ देर असुविधा हुई।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर-इज्जतनगर एक्सप्रेस के इंजन का टूटा पेंटो, ट्रेनों का संचालन एक घंटा ठप