Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Railway Group D Recruitment 2026: रेल में 30 हजार पदों पर नौकरी की बहार, पूर्वोत्तर रेलवे ने शुरू की ग्रुप डी भर्ती की तैयारी

    Updated: Sun, 09 Aug 2026 01:52 PM (GMT+05:30)

    Railway Recruitment 2026: पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड के निर्देश पर लेवल-वन (ग्रुप डी) भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है, जिसके तहत देशभर में लगभग 30 ...और पढ़ें

    पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय। जागरण

     पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय। जागरण

    HighLights

    1. पूर्वोत्तर रेलवे ने ग्रुप डी भर्ती की तैयारी शुरू की।

    2. देशभर में 30 हजार रेलवे पदों पर भर्ती होगी।

    3. टीटीई, तकनीशियन, पैरामेडिकल पदों की समीक्षा भी जारी।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर।  Railway Recruitment 2026: रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश पर पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway Recruitment) प्रशासन ने लेवल- वन (ग्रुप डी- चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी) (Railway Group D Recruitment 2026) भर्ती प्रक्रिया की तैयारी आरंभ कर दी है। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय-गोरखपुर) गोपाल प्रसाद ने पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ, वाराणसी और इज्जतनगर मंडल समेत सभी उत्पादन इकाइयों को पत्र लिखकर खाली पदों का इंडेंट (मांग पत्र) मांगा है।

    उन्होंने 14 अगस्त 2026 तक लेवल-वन के खाली पद और 31 दिसंबर 2027 तक के होने वाले रिक्त पदों की संख्या ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम (एचआरएमएस) के इंडेंट मैनेजमेंट माड्यूल पर आनलाइन भेजने को कहा है, ताकि पूर्वोत्तर रेलवे का समग्र इंडेंट 20 अगस्त तक रेलवे बोर्ड को उपलब्ध कराया जा सके।

    दरअसल, रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए लेवल-वन श्रेणियों (रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026) में रिक्त पदों का आकलन करने की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दी है। रेलवे बोर्ड ने पूर्वोत्तर रेलवे समेत देश के सभी जोनल रेलवे और उत्पादन इकाइयों में खाली पदों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा है। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा देश भर में लगभग 30 हजार (30,000 Group D Posts) पदों पर नई भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन सितंबर और अक्टूबर में जारी हो जाएगा।

    दिसंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाने की उम्मीद है। सभी जोनल रेलवे को निर्देश दिया गया है कि वे एचआरएमएस के इंडेंट मैनेजमेंट माड्यूल के माध्यम से 31 दिसंबर 2027 तक होने वाली संभावित रिक्तियों का सटीक आकलन करें। मंडल और यूनिट स्तर पर 14 अगस्त के बीच खाली पदों का डाटा फीड किया जाएगा, जबकि जोनल मुख्यालय स्तर पर 10 से 20 अगस्त 2026 तक इन आंकड़ों की समीक्षा और अंतिम स्वीकृति दी जाएगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर को मिलेगी एक और सौगात, सीएम योगी करेंगे ग्रीन सिटी माधोपुर बांध सड़क का लोकार्पण

    टीटीई भर्ती के लिए भी शुरू हो गई है रिक्तियों की समीक्षा
    रेलवे बोर्ड ने देशभर में टिकट चेकिंग स्टाफ (टीटीई) की उपलब्धता और रिक्तियों की भी व्यापक समीक्षा शुरू कर दी है।बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों (पीसीसीएम) को निर्देश जारी करते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ की मौजूदा स्थिति, भविष्य की आवश्यकता तथा रिक्त पदों का विस्तृत विवरण निर्धारित समय सीमा में उपलब्ध कराने को कहा है। इसके अलावा रेलवे बोर्ड ने वर्ष 2026 के लिए तकनीशियन के 6,565 पदों पर तथा मेडिकल विभाग की विभिन्न पैरा मेडिकल श्रेणियों में 600 स्वीकृत रिक्तियों पर केंद्रीयकृत रोजगार सूचना (सीईएन) जारी करने की मंजूरी दे दी है।