गोरखपुर को मिलेगी एक और सौगात, सीएम योगी करेंगे ग्रीन सिटी माधोपुर बांध सड़क का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 अगस्त को गोरखपुर में ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक बनी 1.80 किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण करेंगे। 69.58 करोड़ रुपये की ...और पढ़ें

ग्रीन सिटी की इसी सड़क का सीएम करेंगे लोकार्पण।- लोक निर्माण विभाग
HighLights
सीएम योगी 10 अगस्त को सड़क का लोकार्पण करेंगे।
ग्रीन सिटी से माधोपुर बांध तक 1.80 किमी सड़क।
69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी है सड़क।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गोरखपुर-सोनौली मार्ग से ग्रीन सिटी होते हुए माधोपुर बांध तक की सड़क का 10 अगस्त को लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 1.80 किलोमीटर लंबाई में बनी इस सड़क को जनता को समर्पित करेंगे। सड़क के निर्माण पर 69.58 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। लोकार्पण के साथ ही मुख्यमंत्री नेताजी सुभाष चंद्र बोस नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के बगल में नगर निगम की भूमि पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। लोक निर्माण विभाग का निर्माण खंड दो तैयारियों में जुटा है।
गोरखपुर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में जारी कार्यों की शृंखला में रोड कनेक्टिविटी की एक और परियोजना पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग- 24 (सोनौली-नौतनवां-गोरखपुर) से निकलकर यह सड़क ग्रीन सिटी, पटनिया होते हुए माधोपुर बांध तक जाती है।
इसका चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड दो ने कराया है। सड़क चौड़ी हो जाने से ग्रीन सिटी और इससे जुड़ी कालोनियों में आवागमन सुगम होने के साथ ही माधोपुर बांध तक जाने के लिए भी एक बेहतर वैकल्पिक मार्ग मिला है। सड़क के दोनों तरफ नाले का निर्माण कराया गया है ताकि जलनिकासी की भी समुचित व्यवस्था रहे।
एक माह के भीतर रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बार मिलेगी महत्वपूर्ण सौगात
गोरखपुर को एक माह के भीतर रोड कनेक्टिविटी की तीसरी बार महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है। 11 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकरीबन 690 करोड़ रुपये की लागत से बने 11.6 किमी लंबी भटहट-बांसस्थान फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था।
यह भी पढ़ें- सीएम योगी का गोरखपुर दौरा: तिरंगा यात्रा का करेंगे नेतृत्व, देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात
इसके बाद उन्होंने 23 जुलाई को 429.49 करोड़ रुपये खर्च कर बनाए गए 2.6 किमी लंबे जिले के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर और 278 करोड़ रुपये की लागत से बने पैडलेगंज चौक से फिराक गोरखपुरी चौक तक बनी फोरलेन सड़क का लोकार्पण किया था।
खबरें और भी
अब 10 अगस्त को सीएम योगी 69.58 करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण की एक और परियोजना का लोकार्पण करने जा रहे हैं।