गोरखपुर में नागालैंड की डॉक्टर से नस्लीय टिप्पणी मामले का गृह मंत्रालय ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी रिपोर्ट
गृह मंत्रालय ने गोरखपुर एम्स की नागालैंड निवासी महिला डॉक्टर के साथ नस्लीय टिप्पणी और छेड़खानी के मामले का संज्ञान लिया है। मंत्रालय के पत्र के बाद पु ...और पढ़ें

गोरखपुर जिले की पुलिस से मांगी गई रिपोर्ट, 22 फरवरी की रात में हुई थी घटना। सांकेतिक तस्वीर
HighLights
गृह मंत्रालय ने नस्लीय टिप्पणी मामले का संज्ञान लिया।
पुलिस मुख्यालय ने गोरखपुर पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।
तीन आरोपी गिरफ्तार, दलित उत्पीड़न की धाराएं जोड़ी गईं।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। नागालैंड की रहने वाली एम्स गोरखपुर की महिला डाक्टर से नस्लीय टिप्पणी और छेड़खानी के मामले का गृह मंत्रालय ने संज्ञान लिया है। मंत्रालय से पत्र आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने जिले के पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम, की गई कार्रवाई की रिपोर्ट बना रही है।
22 फरवरी 2026 की रात करीब आठ बजे एम्स गोरखपुर की रेजिडेंट डाक्टर अपने साथी संग ओरियन माल से लौट रही थीं। इसी दौरान तीन युवकों ने उन पर नस्लीय टिप्पणी और अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक उनका पीछा किया। एम्स के गेट नंबर दो के पास पहुंचते ही एक आरोपित ने शर्ट उतारकर बैड टच किया और जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता की तहरीर पर एम्स थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। डाक्टरों के संगठन नाफोर्ड ने इस मामले को इंटरनेट मीडिया पर उठाया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसी कैमरा फुटेज के आधार पर तीनों आरोपियों की पहचान की। 23 फरवरी को पुलिस ने देवरिया जिले के रहने वाले सूरज गुप्ता (उमानगर) और अमृत विश्वकर्मा (रामनाथ उत्तरी) को गिरफ्तार किया था।
24 फरवरी को तीसरे आरोपी आदित्य राव (रामपुर खास) को भी गिरफ्तार कर लिया गया। डॉक्टर का बयान दर्ज करने के बाद मुकदमे में दलित उत्पीड़न की धारा बढ़ाने के साथ ही पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में डंपर ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, ग्रामीणों ने फोरलेन किया जाम
मेघालय सीएम ने की थी कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद मेघालय के मुख्यमंत्री कानराड के. संगमा ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और इसे शर्मनाक करार दिया था। नाफोर्ड ने भी मामले को लगातार फालो किया था। बता दें कि गृह मंत्रालय ने अब इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की रिपोर्ट तलब की है। एम्स थाना पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई और आरोपियों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराने के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।