विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मधुमिता हत्याकांड के दोषी अमरमणि त्रिपाठी थाम सकते हैं कांग्रेस का दामन, आज महराजगंज में बड़ी बैठक

Published: Tue, 08 Sep 2026 10:59 AM (IST)

मधुमिता शुक्ला हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और वरिष्ठ नेता सुप्रिया सिंह श्रीनेत का स्वागत करने पहुंचे अमरमणि त्रिपाठी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और वरिष्ठ नेता सुप्रिया सिंह श्रीनेत का स्वागत करने पहुंचे अमरमणि त्रिपाठी।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। कवयित्री मधुमिता शुक्ला की हत्या के बाद आजीवन कारावास की सजा काटकर जेल से बाहर निकले पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी कांग्रेस का पंजा पकड़ सकते हैं।

मंगलवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और वरिष्ठ नेता सुप्रिया सिंह श्रीनेत का स्वागत करने में अमरमणि दिखे तो कांग्रेसी भी चौंक गए।

आज मंगलवार को महराजगंज में कांग्रेस की बड़ी बैठक है। अमरमणि के नेताओं के साथ आकर स्वागत करने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा होने लगी है कि अमरमणि कांग्रेस से टिकट लेने के फेर में हैं।

कांग्रेस का हाथ थाम सकते हैं अमरमणि त्रिपाठी

पिछले दिनों अमरमणि ने महराजगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी तभी से चर्चा चल रही है कि वह किस पार्टी का हाथ थामेंगे।

उन्होंने अपने बेटे पूर्व विधायक अमन मणि त्रिपाठी के भी महराजगंज से चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अभिषेक दत्त के साथ सुप्रिया सिंह श्रीनेत का स्वागत करने को लेकर भी चर्चा हो रही है।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 10.48.57 AM

दरअसल, सुप्रिया सिंह महराजगंज के पूर्व सांसद की बेटी हैं और गांधी परिवार में उनकी खासी दखल है। ऐसे में माना जा रहा है कि अमरमणि के लिए कांग्रेस के टिकट की राह बहुत मुश्किल नहीं होगी।

यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी का बड़ा सियासी एलान, मैं फरेंदा से, अमन नौतनवा से लड़ेंगे चुनाव