गोरखपुर एम्स में काम करते समय मजदूर की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोरखपुर एम्स में काम करते समय मजदूर दशरथ की मौत हो गई, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जबकि मृ ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर एम्स में काम करते समय मजदूर दशरथ की मौत।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही, करंट से मौत का आरोप।
मृतक के परिवार में पत्नी और चार बच्चे, भरण-पोषण का संकट।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। एम्स अस्पताल में रविवार सुबह 11 बजे काम करते समय मजदूर दशरथ की अचानक मौत हो गई। वह रामपुर खुर्द के रहने वाले थे। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाई। आरोप है कि करंट से उनकी मौत हुई है। बावजूद इसके पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
एम्स थाना क्षेत्र के रहने वाले दशरथ दिहाड़ी पर मजदूरी करते थे। इसी से वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। दशरथ करीब सात वर्ष के थे, तभी उनके माता-पिता का निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने मजदूरी के सहारे जीवन-यापन किया।
दशरथ के परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। उनकी अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने बच्चों के पालन-पोषण और घर का खर्च चलाने का संकट खड़ा हो गया है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में भीषण जाम भी नहीं रोक सका कदम, वॉकर थामकर बेटी से मिलने अस्पताल पहुंचीं कैलाशी देवी
पुलिस के अनुसार, दशरथ की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।