विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हज यात्री 15 सितंबर तक अपलोड कर सकेंगे फिटनेस सर्टिफिकेट, बीमारी की जानकारी छिपाने पर होगी कार्रवाई 

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:25 PM (IST)

हज-2027 के चयनित यात्रियों को 15 सितंबर तक मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

हज यात्री 15 सितंबर तक अपलोड कर सकेंगे फिटनेस सर्टिफिकेट।

हज यात्री 15 सितंबर तक अपलोड कर सकेंगे फिटनेस सर्टिफिकेट।

HighLights

  1. हज यात्रियों को 15 सितंबर तक फिटनेस सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।

  2. मेडिकल स्क्रीनिंग दो चरणों में होगी, पहला चरण चयन के बाद।

  3. बीमारी छिपाने पर यात्रा रद्द और धनराशि जब्त हो सकती है।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। हज-2027 के लिए चयनित यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाणपत्र 15 सितंबर तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इसके लिए चयनित यात्रियों को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सरकारी चिकित्सा केंद्र पर स्वास्थ्य जांच करानी होगी।

हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने एक सितंबर को जारी सर्कुलर में चयनित हज यात्रियों की मेडिकल स्क्रीनिंग एवं फिटनेस दो चरणों में कराने के निर्देश दिए हैं। पहला चरण चयन के बाद और दूसरा उड़ान से पहले होगा।

यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने दी। बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की ओर से निर्धारित प्रारूप पर सरकारी चिकित्सा केंद्र में जांच करानी होगी।

एलोपैथिक चिकित्सक की ओर से जारी फिटनेस प्रमाणपत्र, मेडिकल जांच रिपोर्ट, अग्रिम जमा धनराशि की रसीद समेत अन्य आवश्यक प्रपत्र hajcommittee.gov.in पर 15 सितंबर तक अपलोड करने होंगे। उन्होंने कहा कि उड़ान से पहले होने वाली दूसरे चरण की जांच के दौरान इन्हें प्रस्तुत करना होगा।

जांच के दौरान किसी बीमारी की जानकारी छिपाने पर कार्रवाई की जा सकती है। अनफिट पाए जाने पर संबंधित यात्री की हज यात्रा निरस्त कर दी जाएगी। नियमानुसार धनराशि वापस की जाएगी। जानबूझकर बीमारी छिपाने की स्थिति में जमा धनराशि जब्त किए जाने सहित अन्य कार्रवाई भी हो सकती है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ : बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, स्कूल मैनेजमेंट ने लिया 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का संकल्प