Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जब तक रहेगा जेल में, रहूंगी नहीं दूर', गोरखपुर में प्रेमी से मिलने की जिद में थाने में ही पी लिया फिनायल

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 07:51 AM (GMT+05:30)

    देवरिया की युवती ने चौरी चौरा थाने में अपने प्रेमी से मिलने की जिद पर फिनायल पी लिया, जिसे दुष्कर्म के आरोप में जेल भेजा गया था। पुलिस ने उसे तुरंत अस ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    संवाद सूत्र, मुंडेरा बाजार, (गोरखपुर)। चौरीचौरा थाना परिसर में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने प्रेमी से मिलने की जिद लेकर थाने पहुंची एक युवती ने अचानक पर्स से फिनायल निकालकर पी लिया। घटना से पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

    आनन-फानन में पुलिस ने युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चौरीचौरा पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई। फिलहाल उसका उपचार जारी है।

    देवरिया जिले की रहने वाली युवती ने दो दिन पहले चौरी चौरा थाना में तहरीर देते हुए मुंडेरा बाजार वार्ड नंबर नौ निवासी धनंजय निषाद के विरुद्ध शादी का झांसा देकर तीन वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म समेत अन्य धारा में केस दर्ज कर शुक्रवार को आरोपित को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

    इसी बीच शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे युवती अचानक चौरी चौरा थाने पहुंची और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से आरोपित युवक से मिलने की मांग करने लगी। पुलिस ने उसे बताया कि युवक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है और अब उससे मुलाकात जेल प्रशासन की निर्धारित प्रक्रिया के तहत ही संभव है। यह जानकारी मिलने के बाद युवती नाराज हो गई, उसने अपने पर्स से फिनायल की बोतल निकाला और पीने लगी।

    यह देख थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे रोकने का प्रयास किया और बिना देर किए एंबुलेंस से सीएचसी चौरी चौरा भेजा। इमरजेंसी कक्ष में मौजूद चिकित्सकों ने समय रहते उपचार शुरू किया, जिससे युवती की जान बच गई। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है।

    यह भी पढ़ें- गोरखपुर में आज गुल रहेगी बिजली: 5 घंटे का पावर कट, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट

    घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारियों ने भी अस्पताल पहुंचकर युवती के स्वास्थ्य की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर पर दर्ज दुष्कर्म के मामले में आरोपित युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। शनिवार को युवती उससे मिलने के लिए थाने पहुंची थी।

    खबरें और भी

    उसे जेल भेजे जाने और मुलाकात की निर्धारित प्रक्रिया की जानकारी देने पर उसने फिनायल पी लिया। पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती की हालत अब पूरी तरह सामान्य है। उसके परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।