गोरखपुर में आज गुल रहेगी बिजली: 5 घंटे का पावर कट, घर से निकलने से पहले चेक कर लें लिस्ट
गोरखपुर में रविवार को कई इलाकों में बिजली कटौती होगी। जर्जर तारों को बदलने, अनुरक्षण कार्य, सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कारण सुबह 10/11 बजे से द ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
गोरखपुर के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
जर्जर तारों की मरम्मत और सड़क चौड़ीकरण के कारण कटौती।
सुबह 10/11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली बंद।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शाहपुर के एसडीओ वीके जायसवाल ने बताया कि लिटिल फ्लावर स्कूल वाली गली में जर्जर तार बदलने व अनुरक्षण कार्यों के कारण रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक खरैया फीडर बंद रहेगा।
विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण इंडस्ट्रियल एस्टेट उपकेंद्र से जुड़ा पश्चिमी जनप्रिय फीडर, पादरी बाजार का पादरी बाजार फीडर, राप्तीनगर ओल्ड का मोती पोखरा, फेज तीन व बशारतपुर फीडर, मोहद्दीपुर का नीना थापा फीडर, राप्तीनगर न्यू का रेल विहार व करीम नगर फीडर, खोराबार का सूबा बाजार फीडर, लोहिया एन्क्लेव का लालपुर टीकर फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।
सुबह कटी बिजली, 15 हजार घरों में हाहाकार
भूमिगत केबल कटने के कारण पादरी बाजार उपकेंद्र शनिवार सुबह पांच बजे बंद हो गया। इससे 15 हजार घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। अभियंताओं ने सात घंटे में लाइन सही कर आपूर्ति बहाल कराई। बिजली न रहने से पानी का संकट खड़ा हो गया। पादरी बाजार उपकेंद्र को 132 केवी पारेषण उपकेंद्र एफसीआइ से बिजली मिलती है। एफसीआइ से पादरी बाजार पुलिस चौकी के पहले तक ओवरहेड लाइन के माध्यम से बिजली दी जाती है।
इसके बाद पादरी बाजार पुलिस चौकी से ईस्टर्नपुर तक भूमिगत लाइन बिछाई गई है। जिस जगह से भूमिगत लाइन गई है वहां पिपराइच फोरलेन का काम चल रहा है। शनिवार सुबह बैकहो लोडर सड़क निर्माण के लिए खोदाई कर रहा था। इसी बीच 33 हजार वोल्ट की लाइन का केबल कट गया।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में ग्रीन सिटी रोड के चौड़ीकरण कार्य पूरा, 28 जुलाई को सीएम योगी करेंगे लोकार्पण
बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद कर्मचारियों ने गड़बड़ी की तलाश शुरू की लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला। इसके बाद केबल कटने की जानकारी हुई तो वैकल्पिक लाइन से आपूर्ति शुरू करने की कोशिश की गई।