विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, अगले कुछ दिन और बरसेंगे बादल

Published: Wed, 02 Sep 2026 09:17 AM (IST)

गोरखपुर में अगस्त के अंत और सितंबर की शुरुआत में हुई वर्षा से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। ...और पढ़ें

रामगढ़ ताल के किनारे प्रकृति ने अपनी खूबसूरती का ऐसा रंग बिखेरा कि नजारा दिल में उतर गया। - संगम दूबे

रामगढ़ ताल के किनारे प्रकृति ने अपनी खूबसूरती का ऐसा रंग बिखेरा कि नजारा दिल में उतर गया। - संगम दूबे

HighLights

  1. गोरखपुर में अगस्त-सितंबर में वर्षा से उमस से राहत।

  2. अगले 3-4 दिन तक बादलों और वर्षा का अनुमान।

  3. अधिकतम तापमान में ढाई डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। बीते सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों के लिए अगस्त जाते-जाते राहत की सौगात दे गया। सितंबर की शुरुआत भी मौसम के लिहाज से उम्मीद भरी रही। आसमान में बादलों ने मजबूती से डेरा जमाए रखा।

धूप को खुलकर निकलने का मौका नहीं मिला और बीच-बीच में हो रही वर्षा मौसम की तपिश को शांत करती रही। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिन तक मौसम का यही रुख बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मानक पर सोमवार सुबह से मंगलवार सुबह तक 46.9 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। इसका असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में बीते दिन की तुलना में करीब ढाई और न्यूनतम में डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें- UP Weather Today: लखनऊ में खूब बरसे बादल, 20 जिलों में आज व कल भारी वर्षा का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आर्द्रता करीब 90 प्रतिशत रह सकती है। हालांकि उमस बनी रहेगी, लेकिन बादलों की मौजूदगी और धूप के कमजोर रहने से तापमान के आंकड़े के मुकाबले गर्मी का अहसास कम होगा। ऐसे में सितंबर के शुरुआती दिनों में लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिलते रहने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- प्रोजेक्ट अलंकार: इटावा और गोरखपुर के 8 एडेड स्कूलों की बदलेगी सूरत, 3.99 करोड़ रुपये स्वीकृत