विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गोरखपुर में चीनी के दाम गिरे, पिपराइच मिल से 54.09 रुपये प्रति किलो बिकी चीनी

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:41 PM (IST)

शासन की सख्ती के बाद गोरखपुर में चीनी के दाम कम हुए हैं, पिपराइच मिल से चीनी 54.09 रुपये प्रति ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. पिपराइच चीनी मिल से 54.09 रुपये प्रति किलो चीनी बिकी।

  2. शासन की सख्ती से चीनी के दामों में कमी आई।

  3. अधिकारियों ने गल्ला मंडी में चीनी स्टॉक की जांच की।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। शासन की सख्ती के बाद चीनी मिलों में भी चीनी का रेट कम होना शुरू हो गया है। पिपराइच चीनी मिले से मंगलवार को 54.09 रुपये प्रति किलोग्राम की औसत दर से चीनी का उठान हुआ। चीनी की बिक्री के लिए नीलामी लखनऊ में होती है।

इससे पहले मिल से चीनी 61 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से भी बिकी। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में चीनी की कीमतों में और कमी आएगी। अधिकारियों का दावा है कि बुधवार को जिले में पिपराइच, बलरामपुर, घोसी, बभनान आदि मिलों से तकरीबन पांच सौ क्विंटल चीनी आई है।

बुधवार को जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ आपूर्ति निरीक्षक अरुण सिंह, जूही त्रिपाठी, जिला गन्ना अधिकारी, जीएसटी के अधिकारियों की टीम ने गल्ला मंडी में चीनी कारोबारियों द्वारा घोषित स्टाक की जांच की। जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि चीनी की मांग में कमी आनी शुरू हो गई है। शासन की सख्ती से रेट भी तेजी से कम हो रहा है। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर के पादरी बाजार फ्लाईओवर निर्माण में मकान बना रोड़ा, कोर्ट केस से काम प्रभावित


6100 के रेट पर बुक किया था 1945 क्विंटल चीनी
पिपराइच चीनी मिले से एक कारोबारी ने एजेंट के माध्यम से 21 अगस्त को 61 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर पर चीनी उठान के लिए बुकिंग कराई थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी चीनी का उठान नहीं हुआ।

इसमें से सिर्फ 45 क्विंटल चीनी ही 61 सौ रुपये के दर पर बिक्री हुई। जिस एजेंट के माध्यम से बुकिंग हुई थी, अब पिपराइच चीनी मिल प्रबंधन उस पर जुर्माना लगाने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। चीनी मिल के पास डेढ़ लाख क्विंटल से ज्यादा चीनी का स्टाक है।


चीनी मिल से 2470 क्विंटल चीनी का मंगलवार को उठान हुआ है। चीनी का रेट लखनऊ से तय होता है। वहीं से पूरी प्रक्रिया की जाती है। पिपराइच की चीनी गोरखपुर के साथ ही बिहार और बंगाल भी जाती है।

-

-नवदीप शुक्ल, महाप्रबंधक, पिपराइच चीनी मिल