विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोलकाता से गोरखपुर जा रहे विमान के शौचालय में मिली चिट्ठी से बम की दहशत, शौचालय में मिला धमकी भरा नोट

Published: Fri, 04 Sep 2026 10:52 PM (IST)

कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर कोलकाता से गोरखपुर जा रही इंडिगो की उड़ान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया।

इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप। (फाइल)

इंडिगो फ्लाइट में बम की सूचना से हड़कंप। (फाइल)

HighLights

  1. कोलकाता-गोरखपुर इंडिगो विमान में बम की सूचना से हड़कंप।

  2. विमान के शौचालय में मिली चिट्ठी में बम की धमकी।

  3. एक संदिग्ध यात्री हिरासत में, सुरक्षा एजेंसियां कर रही जांच।

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोलकाता के दमदम हवाई अड्डे पर शुक्रवार शाम कोलकाता से गोरखपुर जा रही इंडिगो की यात्री उड़ान में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। उड़ान रवाना होने से पहले विमान के शौचालय में एक चिट्ठी मिली, जिसमें विमान में बम होने का संदेश लिखा था।

सूचना मिलते ही सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके कारण विमान निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सका।

हवाई अड्डा सूत्रों के अनुसार, उड़ान भरने से पहले विमान की अंतिम जांच की जा रही थी। इसी दौरान पायलट शौचालय में गया, जहां उसे एक चिट्ठी मिली। उसमें विमान में बम होने की बात लिखी थी।

पायलट ने तत्काल इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद यात्रियों को विमान से बाहर निकालकर पूरे विमान की जांच शुरू की गई।

सूत्रों के अनुसार,पुलिस ने एक यात्री को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।