विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! गोरखपुर के इन इलाकों में आज गुल रहेगी बिजली, देखें अपने एरिया की टाइमिंग

Published: Sat, 05 Sep 2026 07:55 AM (IST)

गोरखपुर में विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े कई इलाकों में आज बिजली कटौती होगी। यह कटौती अनुरक्षण, सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के कार्यों के कारण अलग-अलग समय पर की जाएगी।

News Article Hero Image

HighLights

  1. गोरखपुर में आज कई क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी।

  2. अनुरक्षण और सड़क चौड़ीकरण के कारण आपूर्ति बाधित रहेगी।

  3. कटौती का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। राप्तीनगर खंड के अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि अनुरक्षण कार्य के कारण मेडिकल कालेज उपकेंद्र से जुड़ा खजांची, चरगांवा, जेमिनी, सीआरसी और सेठी फ्लोर मिल फीडर दोपहर 12 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।

विद्युत माध्यमिक कार्यखंड के अधिशासी अभियंता सुजीत गुप्ता ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण राप्तीनगर उपकेंद्र से जुड़ा फेज तीन, मोती पोखरा, पत्रकारपुरम व दूरदर्शन फीडर, मझगांवा उपकेंद्र, पादरी बाजार का पादरी बाजार, जंगल धूषण, सरस्वतीपुरम व न्यू फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बंद रहेगा।

मानबेला उपकेंद्र के जेई नित्यानंद ओझा ने बताया कि मानबेला व राप्तीनगर न्यू लाइन के अनुरक्षण के कारण सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक राप्तीनगर चरण प्रथम, करीमनगर, राजनगर, नकहा, रेल विहार, पीएम आवास, पत्रकारपुरम, राप्तीनगर विस्तार व आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें- गोरखपुर में सपा नेता डक्कू पर हत्या के प्रयास और छेड़खानी का आरोप, पुलिस लेगी रिमांड

यह भी पढ़ें- गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव, मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से की पूजा-अर्चना