गोरखपुर में पहले ओले पड़े, फिर गरज-चमक के साथ हुई झमाझम वर्षा
गोरखपुर में मई की शुरुआत से जारी बारिश का सिलसिला गुरुवार को ओले और गरज-चमक के साथ तेज वर्षा में बदल गया, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम वैज्ञानिकों ...और पढ़ें
-1778204967712_m.webp)
गोरखपुर बारिश में आते-जाते लोग। जागरण
HighLights
गोरखपुर में ओले और गरज-चमक के साथ हुई तेज वर्षा।
बारिश से तापमान गिरा, मई में ठंडक का अहसास।
अगले तीन दिन छिटपुट वर्षा, फिर पश्चिमी विक्षोभ से बारिश।
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। मई की शुरुआत से शहर में जारी रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला गुरुवार को जारी रहा। शहर के उत्तरी हिस्से में तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ झमाझम वर्षा हुई। वर्षा से पहले ओले भी पड़े।
करीब आधे घंटे तक हुई तेज वर्षा ने चढ़ते तापमान पर फिर से ब्रेक लगा दिया। ठंडी हवा के चलते लोगों को मई में ठंड के मौसम का अहसास हुआ। वर्षा से पहले आसमान में घने बादल छाए रहे और तेज हवाएं चलीं।
मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बने निम्नवायुदाब क्षेत्र के कारण मौसम का यह रुख देखने को मिला। उनके अनुसार वर्तमान में झारखंड के ऊपर एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चलते अगले तीन दिन तक कुछ स्थानों पर छिटपुट वर्षा हो सकती है।
यह भी पढ़ें- गोरखपुर में नीलगाय से टकराने के बाद पलटी बोलेरो, तीन रिश्तेदारों की मौत, चार गंभीर
आमतौर पर मौसम साफ रहने की संभावना है। हालांकि इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
खबरें और भी
दोनों ही तापमान सामान्य से कम रहे। दिन में गर्मी का असर कम रहा, जबकि रात में ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस से बढ़ने नहीं पाएगा।