Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गोरखपुर में नीलगाय से टकराने के बाद पलटी बोलेरो, तीन रिश्तेदारों की मौत, चार गंभीर

    Updated: Fri, 08 May 2026 07:11 AM (IST)

    गोरखपुर में वाराणसी हाईवे पर नीलगाय से टकराकर एक बोलेरो पलट गई, जिसमें तीन रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादस ...और पढ़ें

    गगहा में नीलगाय से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - सौ. इंटरनेट मीडिया

    गगहा में नीलगाय से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हुई कार - सौ. इंटरनेट मीडिया

    HighLights

    1. बोलेरो नीलगाय से टकराकर अनियंत्रित होकर पलटी।

    2. हादसे में तीन रिश्तेदारों की मौके पर मौत।

    3. चार लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, गोरखपुर। वाराणसी हाईवे पर मझगांवा के पास गुरुवार की रात बोलेरो के आगे नीलगाय आ जाने से बड़ा हादसा हो गया। नीलगाय से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर कार हाईवे पर पलट गई जिसमें तीन रिश्तेदारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी लोग शादी समारोह संपन्न होने के बाद घर लौट रहे थे। घायलों को बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    पुलिस के अनुसार यह हादसा गुरुवार रात करीब 11 बजे हुई। गगहा के कोठा गांव निवासी अनिल त्रिपाठी बोलेरो गाड़ी से अपने रिश्तेदारों को हरिखोरा से बड़हलगंज के कोल्हुआ जा रहे थे। मझगांवा के पास सड़क पर नीलगाय आ गई,उसे बचाने के प्रयास में चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

    हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और किसी तरह कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। हादसे में काेल्हुआ निवासी संजय तिवारी की 18 वर्षीय बेटी उन्नति तिवारी,65 वर्षीय विजय नारायण तिवारी और गगहा के कोठा निवासी 19 वर्षीय शिवम त्रिपाठी को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    गंभीर रुप से घायल काेल्हुआ गांव के 60 वर्षीय नर्मदा तिवारी,नित्यानंद तिवारी की 40 वर्षीय पत्नी साधना,गगहा के हरिखोरा निवासी 23 वर्षीय शशांक पांडेय और चालक अनिल त्रिपाठी को जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कालेज के नेहरु अस्पताल भेज दिया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 6 साल में जासूसी और टेरर फंडिंग से जुड़े कई माड्यूल पकड़े गए, गोरखपुर को ट्रांजिट हब की तरह इस्तेमाल कर रही ISI

    बताया जा रहा है कि शिवम त्रिपाठी की बहन की बुधवार को शादी समारोह संपन्न हुआ था। हरिखोरा ननिहाल में आयोजन किया गया था, जिसमें रिश्तेदार शामिल होने गए थे और लौटते वक्त हादसा हो गया।

    एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया कि बोलेरो के आगे नीलगाय आने से हादसा होने की बात सामने आयी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हाईवे से किनारे करा दिया गया है। घायलों में एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।